Breaking News

गोमांस देसी तमंचा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना दीदारगंज

थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय हमराहीयान दीदारगंज चौराहे पर मौजूद थे कि  मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया कि अरन्द की ओर से 02 मोटर साइकिलों पर 03 व्यक्ति अवैध गौमांस सहित आ रहे है जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है इस सूचना पर विश्वास करके मै SO मय हमराहीयान के मुखबिर की सूचना जरिए दूरभाष उ0नि0 हरेन्द्र सिंह को तत्काल उपलब्ध पुलिस बल सहित अरन्द अरनौला रोड पर पहुँचने हेतु निर्देशित करके द्वितीय मोबाइल मे लगे उ0नि0 श्री जावेद अख्तर को भी मय हमराह फोर्स के उक्त स्थान पर पहुँचने हेतु निर्देशित कर मुखबिर की सूचना से अवगत कराया गया जैसे ही मै SO मय हमराहीयान के बेला माइनर पुलिया पर पहुँचा तो उ0नि0 हरेन्द्र सिंह,का0 बृजेश सिंह, का0 अमित कुमार मौजूद मिले व जनता के शोभनाथ प्रजापति पुत्र रामसेवक प्रजापति सा0 खरसहन कलां दीदारगंज आजमगढ़, सौरभ सिंह पुत्र उपेन्द्र सा0 खेतापट्टी थाना दीदारगंज आजमगढ़, इन्द्रपति सिंह स्व0 भानू प्रताप सिंह सा0 खेतापट्टी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ सहित मौजूद मिले जिनसे हम लोग बातचीत करने लगे तभी उ0नि0 जावेद अख्तर मय हमराह का0 पवन कुमार श्रीवास्तव, म0का0 शीला चौरसिया व म0का0 पूजा देवी मय सरकारी गाड़ी UP50 AG 0384 सहित मौके पर आ गये सबको मुखबिर की सूचना से अवगत कराकर भली भांति निर्देशित किया गया कि इसी मध्य अरनौला की ओर से एक मोटर साइकिल पर बैठे दो व्यक्ति जिनके बीच मे जूट के बोरे मे कुछ भरा हुआ तथा उनके पीछे कुछ दूरी पर दूसरी मोटर साइकिल को चलाता हुआ एक व्यक्ति आया कि हम पुलिस वालों को देखकर अगली मोटर साइकिल को चला रहे व्यक्ति ने तेज आवाज मे कहा कि पुलिस वाले है पकड़ने के लिए खड़े है सालों को जान से मार दो और गाड़ी मोड़ने लगा तथा उक्त मोटर साइकिल से पीछे बैठे व्यक्ति ने हम पुलिस वालों को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया किन्तु सिखलाये गये तरीके से हिकमत अमली का प्रयोग करते हुए हम पुलिस वालों ने स्वयं को बचाकर बिना दूसरा कारतूस लोड करने का मौका दिये दौड़कर घेरकर आवश्यक बल प्रयोग करके दोनों व्यक्तियों को पुलिया से करीब 25 कदम पश्चिम मे सड़क पर ही समय करीब 15.55 बजे दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया इसी बीच दूसरी मोटर साइकिल चला रहा व्यक्ति अपनी मोटर साइकिल मोड़कर वापस भागा जिसका पीछा उ0नि0 जावेद अख्तर, का0 बृजेश यादव व का0 अमित कुमार ने किया जो खड़ी फसलों व झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गया व पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम  मो0 अरशद पुत्र अब्दुल्ला निवासी जगदीशपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बताया जिसकी जामातलाशी से 01 अदद मोटर साइकिल UP50 AQ 5602 हीरो एचएफ डिलक्स वरंग लाल काली बरामद हुई व दूसरे ने अपना नाम मो0 अहमद पुत्र अबूलैस सा0 जगदीशपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बताया जिसकी जामातलाशी से दाहिने हाथ मे लिया हुआ एक तमंचा देशी .315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । बोरे को खुलवाकर देखा गया तो कटा हुआ अवैध मांस भरा है जिसे दोनों अभियुक्तों ने गौमांस होना तथा ग्राम अरन्द से लाना बताया,  भागे हुए व्यक्ति का नाम अवरार अहमद पुत्र अली अहमद सा0 मुड़ियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बताया । पशु चिकित्सक ने मौके पर बरामद मांस को देखकर प्रथम दृष्टया गौमांस होना बताया । बरामद गौमांस को देखकर मौके पर मौजूद हिन्दू संगठन व आस पास के गाँव के जनता के व्यक्तियों में काफी आक्रोश उत्पन्न हो गया जिनके द्वारा शोर शराबा करके आस पास के ग्रामो से जनता के काफी व्यक्तियों को एकत्रित कर लिया गया जनता के आक्रोश व भीड़ के कारण मौके पर शान्ति व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सदभाव बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न होने लगी व्यवस्था बनाये रखने हेतु द्वारा दूरभाष श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय फूलपुर आजमगढ़ व जिला नियंत्रण कक्ष आजमगढ़ को भी वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए अतिरिक्त पुलिस बल द्वारा शान्ति व्यवस्था बनायी गयी । अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही हैं। 

 गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-

मो0 अरशद पुत्र अब्दुल्ला निवासी जगदीशपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।
मो0 अहमद पुत्र अबूलैस सा0 जगदीशपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास – 

मु0अ0सं0 66/2020 धारा 307/269/270/188 भा0द0वि0 व 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 207 MV ACT थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
मु0अ0सं0 67/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
फरार

अभियुक्त का नाम व पता

 अवरार अहमद पुत्र अली अहमद सा0 मुड़ियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।

बरामद माल

01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर ।
01 कुन्टल 10 किग्रा0 गौमांस ।
01 अदद मोटर साइकिल UP50 AQ 5602 हीरो एचएफ डिलक्स  ।

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

SO धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
उ0नि0 हरेन्द्र सिंह थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
उ0नि0 जावेद अख्तर थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
का0 सत्येन्द्र प्रजापति थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
का0 सुनील प्रजापति थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
का0 दिवाकर सिंह थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
का0 बृजेश यादव थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
का0 अमित कुमार थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
का0 पवन कुमार श्रीवास्तव थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
म0का0 शीला चौरसिया थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
म0का0 अनीता कुमारी थाना दीदारगंज,जनपद आजमगढ़ ।
म0का0 पूजा देवी थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
का0 दुर्गेश कुमार थाना दीदारगंज,जनपद आजमगढ़ ।


और नया पुराने