आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी, आज़मगढ़।
आजमगढ़ 21 अप्रैल-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लाकडाउन की अवधि में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 05 किग्रा निःशुल्क चावल वितरित किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्र ने बताया कि अबतक जनपद में 770278 प्रचलित राशन कार्ड के सापेक्ष 620726 राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क चावल वितरित किया गया है। इसी के साथ ही प्रचलित राशन कार्डाें के सापेक्ष 16476.800 मि0टन आवंटित चावल के सापेक्ष 13910.62 मि0टन चावल का वितरण किया गया है। उन्होने बताया है कि अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को निःशुल्क चावल का वितरण किया जा रहा है।
--