आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी, आज़मगढ़।
आजमगढ़ 21 अप्रैल-- मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर ने बताया है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रसार को रोकने के लिए शासन द्वारा पूरे जनपद में लाकडाउन के कारण जिन पेंशनरों द्वारा माह मार्च 2020 एवं अप्रैल 2020 में जीवित प्रमाण पत्र जमा किया जाना था, उनके द्वारा जीवित प्रमाण पत्र न जमा करने की दशा में उपरोक्त माह का पेंशन कम्प्यूटर द्वारा स्वतः रोक दिया जायेगा।
मुख्य कोषाधिकारी ने समस्त पेंशनरों से अपील किया है कि लाकडाउन के कारण जिन पेंशनरों द्वारा माह मार्च एवं अप्रैल 2020 में जीवित प्रमाण पत्र जमा नही किया गया है, वे पेंशनर सादे कागज पर नाम व पिता का नाम, पीपीओ संख्या, बैंक का नाम, शाखा व खाता संख्या, पूर्ण पता सहित मोबाइल नम्बर व आधार नम्बर का उल्लेख करते हुए फोटोग्राफ्स चस्पा कर कोषागार की ई-मेल toaza@nic.in पर अथवा व्हाट्सअप नम्बर 8765923587 पर उपलब्ध करायें।
मुख्य कोषाधिकारी ने सभी पंेशनरों से कहा कि जिन पेंशनरों द्वारा माह मार्च व अप्रैल 2020 में जीवित प्रमाण पत्र जमा नही किया गया है, वे पेंशनर लाकडाउन समाप्त होने के बाद कोषागार में उपस्थित होकर जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे।