Breaking News

कोविड-19 महामारी के नियंत्रण/रोकथाम उपायों को क्रियान्वित करने के लिए इन्सीडेन्ट कमाण्डर की तैनाती की गई।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 21 अप्रैल-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने कोविड-19 महामारी के नियंत्रण/रोकथाम उपायों को क्रियान्वित करने के लिए इन्सीडेन्ट कमाण्डर की तैनाती किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि उप जिलाधिकारी सदर को तहसील सदर क्षेत्र के लिए, उप जिलाधिकारी सगड़ी को तहसील सगड़ी क्षेत्र के लिए, उप जिलाधिकारी फूलपुर को तहसील फूलपुर के लिए, उप जिलाधिकारी लालगंज को तहसील क्षेत्र लालगंज के लिए, उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर को तहसील क्षेत्र बूढ़नपुर के लिए, उप जिलाधिकारी निजामाबाद को तहसील क्षेत्र निजामाबाद के लिए, उप जिलाधिकारी मेंहनगर को तहसील क्षेत्र मेंहनगर के लिए, उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज को तहसील क्षेत्र मार्टीनगंज के लिए इन्सीडेण्ट कमाण्डर के रूप में तैनात किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त निर्धारित क्षेत्रों में तैनात अन्य समस्त विभागों के अधिकारी इन्सीडेण्ट कमाण्डर के निर्देशन में कार्य करेंगे। इन्सीडेण्ट कमाण्डर आवश्यक आवागमन हेतु पास जारी करेंगे। इन्सीडेण्ट कमाण्डर चिकित्सालयों मे इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार एवं वृद्धि हेतु आवश्यक संसाधन, कर्मी एवं सामग्री जुटाने हेतु भी सम्भव प्रयास करेंगे, जिससे चिकित्सालय बिना किसी बाधा के संचालित किया जा सके। 

और नया पुराने