Breaking News

ऐसे व्यक्ति जिनके पास न तो बैंक अकाउण्ट, न ही राशन कार्ड, दीहाड़ी मजदूर है, उन व्यक्तियों को तहसीलों द्वारा राशन प्रदान किया जा रहा है।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी, आज़मगढ़।

आजमगढ़ 21 अप्रैल-- जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार ऐसे व्यक्ति जिनके पास न तो बैंक अकाउण्ट है और न ही राशन कार्ड है, और दीहाड़ी मजदूर है, उन व्यक्तियों को तहसीलों द्वारा राशन प्रदान किया जा रहा है। अब ऐसे व्यक्तियों को एक सप्ताह के लिए खाद्यान्न वितरण किया जायेगा, जिसमें 05 किग्रा आटा, 5 किग्रा चावल, 1 किग्रा दाल, 1 लीटर रिफाइन, 1 किग्रा नमक, हल्दी, धनिया, लाल मिर्च 200-200 ग्राम का पैकेट व 3 किग्रा आलू उपलब्ध कराया जायेगा। 




और नया पुराने