आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी, आज़मगढ़।
आजमगढ़ 21 अप्रैल-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत नगर क्षेत्रों में आम जनता की परेशानियों को देखते हुए जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने समस्त ईओ नगर पालिका को निर्देश दिये कि समस्त नगर क्षेत्रों मंे बढ़ई, पलम्बर, बिजली मिस्त्री मुहल्लावार चिन्हित करें। इसी के साथ ही साथ उनके मोबाइल नम्बर पंजीकृत कराते हुए उसकी सूची उपलब्ध करायें, जिससे कि आम जनता जरूरत पड़ने पर बढ़ई, पलम्बर, बिजली मिस्त्री को फोन करके अपना कार्य करा सकते हैं।