आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी
आजमगढ़ 21 अप्रैल-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं एबीएसए के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने संबंधित ब्लाकों में सभी राशन की दुकानों पर एक-एक शिक्षक को नोडल अधिकारी नामित करें, जिससे कि उनकी उपस्थिति में 01 मई 2020 से खाद्यान्नों का वितरण कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि वह अध्यापक उस ग्राम का नही होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक क्लस्टर में भी अधिकारियों को पर्यवेक्षण के लिए लगाने के निर्देश दिये तथा जिला स्तरीय अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य करेंगे एवं समस्त एसडीएम अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी को पूरी पारदर्शिता के साथ अगले महीने से राशन वितरण कराने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, डीएसओ देवमणि मिश्र सहित संबंधित एबीएसए उपस्थित रहे।