Breaking News

उरई में मिला जनपद जालौन का पहला कोरोना संक्रमित मरीज।

जालौन।

रिपोर्ट: अरुण कुमार मिश्रा

 देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, आज पहला मामला उरई में भी आ गया। यह मामला केजीएमयू से जांच आने के बाद पुष्ट हुआ है। मामला एक चिकित्सक से जुड़ा है। जिसके बाद चिकित्सक को केजीएमयू में भर्ती कर लिया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है वहीं आइसोलेशन वार्ड में तैनात पॉजिटिव निकलने वाले चिकित्सक के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच कराई जा रही है। उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड में तैनात उरई के जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक की अचानक हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया, जहां उनकी जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकले। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया, साथ ही चिकित्सक के संपर्क में रहने वाले सभी चिकित्सकों को क्वारीनटीन किया जा रहा है, साथ ही उनकी जांच भी कराई जा रही है, उनके बारे में भी पता लगाया जा सके।


और नया पुराने