Breaking News

छात्रों के लिए पुस्तकों की होम डिलीवरी कर सकेंगे पुस्तक विक्रेता।: जिलाधिकारी

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 22 अप्रैल-- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लाकडाउन की अवधि में जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुक सेलरों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने बताया है कि विद्यार्थियों के लिए ई-लर्निंग की सुविधा पहले से ही उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होने बताया कि भारत सरकार ने छूट की श्रृंखला में पुस्तकों की दुकानों को भी छूट दी है। 
जिलाधिकारी ने कहा कि पुस्तकों की दुकान तो खुलेगी, लेकिन जो भी सप्लाई होगा, वह होम डिलवरी होगा। कोई भी विद्यार्थी या अभिभावक दुकान पर पुस्तक खरीदने नही जायेगा, पुस्तक खरीदने के लिए बुक सेलरों के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क जो भी आर्डर करेंगे, उसके पश्चात बुक सेलरों द्वारा उसकी होम डिलवरी करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया है कि अग्रवाल स्टेशनर्स मातवरगंज आजमगढ़ मो0नं0 9415837452, पुस्तक वाटिका डीएवी पीजी कालेज के पीछे मो0नं0 6392555866, श्री दुर्गा जी पुस्तक भण्डार शिब्ली पीजी कालेज के सामने मो0नं0 9415833578, सस्ता साहित्य भण्डार सिविल लाइन्स आजमगढ़ 9450029674, पुस्तक भवन बड़ादेव, आजमगढ़ 9415836462, लक्ष्मी ज्ञान गंगा डीएवी इण्टर कालेज आजमगढ़ के बगल में 7007634951, मनीष स्टेशनर्स कटरा आजमगढ़ 7985631229, गर्ग बुक डिपो मिशन हास्पिटल आजमगढ़ 9918189999, गर्ग स्टेशनर्स सब्जी मण्डी चैक आजमगढ़ 8299492745, अग्रवाल बुक डिपो काशीराम आवास बड़ादेव के अन्दर मो.नं0 7905093004, ईस्टर्न एजुकेशन इम्पोरियम रैदोपुर 9415208126, एसएस ट्रेडर्स पुराना पावर हाउस मड़या 9415208263, श्री लक्ष्मी बुक डिपो सिधारी पुल 9415260246, बाला जी बुक एजेन्सी चैक आजमगढ़ 9918950932 तथा श्री मोहन मार्केटिंग सदावर्ती, खत्रीटोला आजमगढ़, के मो0नं0 9721511110 पर सम्पर्क कर विद्यार्थी तथा अभिभावक पुस्तकों की होम डिलवरी प्राप्त कर सकते हैं।

और नया पुराने