Breaking News

अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

थाना-रौनापार

दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के कड़े निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांकः 01.05.2020 को प्रातः काल से ही अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में थानाक्षेत्र रौनापार में थानाध्यक्ष रौनापार द्वारा मय फोर्स त्रुटि रहित सघन चेकिंग की जा रही थी। जिससे देश/ प्रदेश में मा0 सरकार द्वारा घोषित लाक डाउन का अनुपालन कड़ाई के साथ कराया जा सकें। दौरान चेकिंग जरिये मुखबीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 70/2020 धारा 34/188/269/270 भादवि व 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 4/25 आयुध अधि0 थाना रौनापार में वांछितअभियुक्त फत्तेपुर तिराहे पर मौजूद हैं मुखबिर की इस सूचना पर मौके पर पहुंचकर फत्तेपुर तिराहा वहद क्षेत्र थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ से नियमानुसार मुकदमें में वांछित 02 नफर गौ हत्यारे 1. फराह उर्फ निठुरी पुत्र अजहर 2. बदरूद्दौजा उर्फ बकौली पुत्र अख्तर सईद निवासी गण चांदपट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को समय 10.05 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार वाया न्यायालय जेल भेजा जा रहा है।
थाना-रौनापार

दो नफर वांछित गैंगेस्टर अपराधी गिरफ्तार।

आज दिनांकः 01.05.2020 को प्रातः काल से ही थानाक्षेत्र रौनापार में थानाध्यक्ष रौनापार द्वारा मय फोर्स त्रुटि रहित सघन चेकिंग की जा रही थी। जिससे देश/ प्रदेश में मा0 सरकार द्वारा घोषित लाक डाउन का अनुपालन कड़ाई के साथ कराया जा सकें। दौरान चेकिंग जरिये मुखबीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 69/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधि0 थाना रौनापार में वांछितअभियुक्त करमैनी बड़ी मस्जिद के पास मौजूद हैं मुखबिर की इस सूचना पर मौके पर पहुंचकर करमैनी मस्जिद तिराहे से वहद क्षेत्र थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ से नियमानुसार मुकदमें में वांछित 02 नफर गैंगेस्टर अपराधियों 1. इमरान पुत्र गुफरान 2. महताब पुत्र अबु शहमा निवासी गण ग्राम करमैनी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को समय 10.28 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार वाया न्यायालय जेल भेजा जा रहा है।

थाना-महाराजगंज

गिरफ्तारी 01 नफर वांछित

आज दिनांक 01.05.20 को  प्रभारी निरीक्षक महराजगंज अरविन्द पाण्डेय* के निर्देशन में उ0नि0 छुन्ना सिंहमय हमराही फोर्स के क्षेत्र में मामूर थे कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 79/2020 धारा 147, 148, 149, 323, 352, 504, 506, 308 IPC* का वांछित अभियुक्त *दुबरी पुत्र तपेसर यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम (नऊवा का पुरा) थाना महराजगंज आजमगढ़* की गिरफ्तारी अवघड़गंज बाजार थाना क्षेत्र महराजगंज से आज सुबह 8.20बजे मुखबीर खास की सूचना पर की गयी। अभियुक्त को मा0 न्यायालय आजमगढ़ भेजा गया । 
थाना अहरौला

गैगेस्टर एक्ट में एक अभियुक्त गिरफ्तार

आज दिनांक 01-05-2020 को  प्रभारी निरीक्षक मय हमराही कर्म0गण  द्वारा1 नफर वाछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 50/2020 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेंस्टर एक्ट 1986 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1.मोहसिन पुत्र गुफ्ती सा0 मेहियापार थाना अहरौला जनपद आजमगढको समय करीब 11.10 बजे दिनमेंग्राम मेहियापार बाजारसे खजुरी जाने वाली सड़क के किनारे सेगिरफ्तार कर माननीय न्याया0 रवाना किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्तागण का नाम पता-

1- मोहसिन पुत्र गुफ्ती सा0 मेहियापार थाना अहरौला जनपद आजमगढ

थाना जीयनपुर

6 नफर गैगेस्टर एक्ट के वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
 आज दिनांक 01.05.2020 को वरिष्ठ उ0नि0 मदन पटेल मय फोर्स द्वारा वाँछित अभियुक्त 1. पप्पू पुत्र इकबाल 2. महताब पुत्र मुख्तार निवासीगण कुरैश नगर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 3. फहद उर्फ शाह फहद 4. फैशल पुत्रगण नौशाद 5. साजिद पुत्र जियाउद्दीन निवासीगण ग्राम चांदपार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को ग्राम चंगईपुर मोड़ से आज दिनांक 01.05.2020 को समय 9.40 बजे गिरफ्तार किया गया । व अभियुक्त 6. छेदी पुत्र इकबाल निवासी कुरैश नगर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को आज दिनांक 01.05.2020 को समय 12.05 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत है । इसी क्रम में मु0अ0सं0 94/2020 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. अमजद पुत्र बच्चन 2. काजु उर्फ सुभान पुत्र अनुउल्लाह निवासीगण खालिसपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 3. सन्तोष पुत्र स्व0 गुलाब निवासी सेवरा कुण्ड थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के घरो पर उ0नि0 श्री उमेश कुमार द्वारा दबिश दी गयी अभियुक्तगण बादस्तूर फरार चल रहे है। उनके परिवारीजनो द्वारा भी अभियुक्तगण उपरोक्त के रहने के वर्तमान पते के बारे में कोई भी जानकारी देने से असमर्थता व्यक्त किये ऐसे में जबकि पूरे देश / प्रदेश में कोविड- 19 महामारी के दृष्टिगत लाक डाउन का स्पष्ट उल्लघंन है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 115/2020 धारा 188/269/270 IPC व धारा 38(क)/51/53 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 व धारा 3 महामारी अधिनियम, 1897 दिनांक 30.04.2020 को पंजीकृत किया गया। विवरण निम्नवत है  ।


और नया पुराने