जालौन।
रिपोर्ट: अरुण कुमार मिश्र
जिले में पहला मामला 25 अप्रैल को प्रकाश में आया था। उरई सीएमओ आवासीय परिसर के निवासी और जिला चिकित्सालय में कार्यरत एक चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। चिकित्सक को केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया गया था। और साथ ही उनकी पत्नी और बेटे, बेटी को भी केजीएमयू में क्वेरंटीन किया गया था। जिसमें चिकित्सक की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव निकली थी और दोनों बच्चों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। डॉक्टर के संपर्क में आने वाले 62 लोगों को क्वेंरंटीन कर उनकी जांच नमूने झांसी भेजे गए थे। जिसमें 61 की रिपोर्ट नेगेटिव एवं 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी वह एक नर्सिंग होम में ओटी मैनेजर है और तीसरे संक्रमित मरीज को झांसी मेडिकल कॉलेज के एल वन वार्ड में भर्ती कराया गया था। ओटी मैनेजर के संपर्क में आने वाले 61 व्यक्तियों का सैंपल झांसी 29/04/2020 भेजा गया था। जिसमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है एवं 6o की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस तरह से महज 1 सप्ताह में यह आंकड़ा 4 पर पहुंच गया है।