आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी।
आजमगढ़ 01 मई-- अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा में तीन वर्षाें में लगातार प्रति वर्ष 100 दिन कार्य एवं श्रम विभाग में सन्निकार कर्मकार के रूप में पंजीकृत श्रमिकों को अंगवस्त्र, सेनेटाइजर एवं मास्क देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में विकास खण्ड अहिरौला के ग्राम सकरकोला के हरिप्रसाद, प्रमिला, मेंहनगर के देवदूत ग्राम के प्रवेश, हेमन्त तथा विकास खण्ड कोयलसा के ग्राम केशवपुर के मीना व भुवाल शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीएलसी रोशन लाल उपस्थित रहे।