आज़मगढ़।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी
आजमगढ़ 01 मई-- कोविड-19 के दृष्टिगत सामाजिक दूरी को बनाये रखने एवं बैंकों में हो रही भीड़ के कारण जिला प्रशासन एवं डाक विभाग के संयुक्त प्रयास से आपका बैंक आपके द्वार, घर बैठे नगदी निकालने हेतु नगर पालिका आजमगढ़ के लिए 03 वैन व मुबारकपुर के लिए 02 वैन, कुल 05 मोबाइल माइक्रो एटीएम वैन को जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
नगर पालिका क्षेत्र आजमगढ़ के अन्तर्गत 03 मोबाइल माइक्रो एटीएम वैन रवाना की गयी, जिसमें प्रथम वैन नरौली चैराहा लगाये पहलवान तिराहा, बेलइसा, परानापुर, जाफरपुर, हरबंशपुर, आरटीओ आफिस व संलग्न क्षेत्रों हेतु, द्वितीय वैन जजी मैदान, रोडवेज, सिधारी, रैदोपुर, सिविल लाइन्स, मातवरगंज, चैक, पहाड़पुर, अराजीबाग स्टेडियम आदि संलग्न क्षेत्र व तृतीय वैन हाफिजपुर चैराहा से लगाये जुनैदगंज, राजकीय पालिटेक्निक, मण्डलीय चिकित्सालय, हर्रा की चंुगी, गुलामी का पुरा, काली चैरा एवं संलग्न क्षेत्र हेतु।
इसी प्रकार नगर पालिका क्षेत्र मुबारकपुर के अन्तर्गत 02 मोबाइल माइक्रो एटीएम वैन रवाना किया गया, जिसमें प्रथम वैन अंसार गल्र्स इण्टर कालेज लगाये नयापुरा, हैदराबाद, पुरासोफी, शाह मुहम्मदपुर, पुरादुल्हन, नेवादा, रसूलपुर आदि संलग्न क्षेत्र हेतु व द्वितीय वैन रोडवेज नगर पालिका, पुलिस चैकी मुबारकपुर, पुराबाग, ब्राइट स्कूल, लाल चैक, अंजुमन गौसिया, अलीनगर एवं थाना अमिला आदि संलग्न क्षेत्र हेतु।
इस सुविधा हेतु जिला प्रशासन द्वारा 05 गाड़ियाॅ जिनमें लाउडस्पीकर लगा हुआ है, उपलब्ध करायी गयी है, जिसमें डाक विभाग के कर्मी आधार इनैवल्ड भुगतान करेंगे। इसके अन्तर्गत किसी भी बैंक का खाताधारक यदि उसके पास आधार कार्ड है और उसका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है तो वह अपने घर के सामने भ्रमण कर रही वैन के पास जाकर आधार कार्ड के माध्यम से धनराशि आहरण कर सकता है। वर्तमान में आहरण करने की सीमा 1000 रू0 है, जिसे बढ़ाया जायेगा।
जिलाधिकारी द्वारा इन वैन में कार्यरत कर्मियों को संक्षिप्त प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें बताया गया कि जनता को भुगतान करते समय सामाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखा जाय, किसी भी दशा में वैन के पास भीड़ नही लगनी चाहिए एवं लोगों को बारी-बारी से भुगतान किया जाय।
जिलाधिकारी ने बताया कि उज्ज्वला योजना, पेंशन धारक, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक आदि वर्ग को अवश्य लाभान्वित किया जाय, ताकि इन्हें घर बैठे ही धनराशि आहरण की सुविधा मिल जाये, इन्हें बैंकांे के चक्कर न लगाना पड़े।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, डीडी कृषि डाॅ0 आरके मौर्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 जितेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।