बदायूं।
बदायूं: बदायूं शहर में बुधवार से रूर्ट डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी गई है। ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस के सहयोग से बड़े, लोडिंग वाहनों एवं रोडवेज बसों की निकासी शहर के बाहर बिल्सी रोड बाइक पास चौराहा से की जाएगी।शहर में एक दिन में ही बीते दिन लगे जाम को लेकर पुलिस प्रशासन ने निर्णय लिया है। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी राममिलन पासवान ने बताया कि अब बड़े वाहन, रोडवेज बसों को बिल्सी चौराहा पर ही रोक लेंगे, वहीं से यात्री आ जा सकेंगे। बसों को बदायूं वाईपास से ही निकाला जाएगा। जिससे शहर के इंदर जाम की स्थिति न बन सके। इसके व्यवस्था को बुधवार सुबह से शुरू कर दिया है और प्रशासन फोर्स लगाकर डायवर्जन कराया जा रहा है।
रिपोर्ट: बी. यीशुदास