Breaking News

संक्रमित इलाके का दायरा, और बढ़ाई सख्ती।

बदायूं।

बदायूं: बदायूं शहर में कोरोना संक्रमित युवक निकलने के बाद रोडवेज इलाके में लगातार इलाका बंद करने का दायरा बढ़ा दिया गया है।
चूंकि व्यस्तम इलाके के चलते सकती बरती जा रही है। वहीं फोर्स को सख्त रहने के निर्देश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट सहित अफसरों ने निराक्षण कर हॉटस्पाट का जायजा लिया है।
मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी ने शहर के गांधी ग्राउंड हॉटस्पाट इलाके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पैदल घुस रहे लोगों को फटकारा। वहीं पुलिस फोर्स को लावेला चौक, रोडवेज चौराहा, गांधी ग्राउंड इलाके में फोर्स की सख्ती बढ़ाई है। वहीं रोडवेज इलाके में धमाचौकड़ी मचा रही भीड़ को देखकर अधिकारियों ने सील का इलाका बढ़ा दिया। उन्होंने टीम से अब गांधी नेत्र चिकित्सालय तक इलाका सील करा दिया है।
वहीं रोडवेज इलाके को अब पूरी तरह से सील कर दिया है। बेरीकेडिंग गांधी नेत्र चिकित्सालय तक ही होनी थी, ठेकेदार पूरे में कर नहीं पाया था इसलिए अब लगवा दी है। संक्रमित इलाके में सख्ता बरती जा रही है किसी भी तरह की गतिविधि नहीं रहेगी।
अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट।

रिपोर्ट: बी.यीशुदास


और नया पुराने