Breaking News

कोरोना संक्रमण रिपोर्ट की पूरी डिटेल पढ़िये खबर में।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 27 जून -- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि 05 और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए। सीएमओ ने बताया कि अब तक कुल 213 कोरोना पाजीटिव मरीज पाये गये हैं। वर्तमान समय में 39 एक्टिव केस हैं, 167 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा 07 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। 
उन्होने बताया कि कुल 39 एक्टिव केस में 28 मरीज एल-1 अस्पताल (महामृत्युंजय डेण्टल कालेज इटौरा, आजमगढ़), 09 मरीज एल-3 (पीजीआई चक्रपानपुर) में भर्ती कराकर ईलाज किया जा रहा है तथा 01 कोरोना पाजीटिव मरीज को ईलाज के लिए बीएचयू एवं 01 कोरोना पाजीटिव मरीज को ईलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


आजमगढ़ 27 जून -- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि अब तक कुल 5876 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें कुल 5663 जांच रिपोर्ट नेगेटिव और 213 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसी प्रकार आज दिनांक 27 जून 2020 को 255 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किया गया है। अब तक कुल 6505 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किया गया है, जिसमें से 5876 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुए हैं और अभी 629 जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।

आजमगढ़ 27 जून -- मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए0के0 मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रेषित सैंपल में से 01 व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जो मऊ जनपद का रहने वाला है जिसका इलाज लाइफ लाइन हॉस्पिटल आजमगढ़ में चल रहा था। जिसकी कोविड-19 की जांच कराई गई, रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। चक्रपानपुर पीजीआई आजमगढ़ में इलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है। कुल एक्टिव केस 39 है।



और नया पुराने