Breaking News

दिव्यांगों को किया ट्राई साईकिल का वितरण।

बदायूं।

बदायूं: सहसवान ब्लाॅक प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती, वारिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक ने दिव्यांगों के लिए ट्राई साइकिलों का वितरण किया। ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर कुल 50 दिवयांगों को ट्राई साइकिल दी गई।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही हैं। सबका साथ, सबका विकास पर सरकार काम कर रही है। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, नगरध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी, पीयूष माहेश्वरी, अंबरीश वर्मा, सचिन शर्मा, आदर्श सक्सेना, अबीर सक्सेना, विपिन सेनी, मंडल अध्यक्ष देव सिंह यादव आदि मौजूद थे।

रिपोर्ट: यीशु दास



और नया पुराने