Breaking News

समाज में सुभाष चंद्र दुबे जैसे अधिकारियों की जरूरत : बंसराज यादव

आजमगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

डीआईजी का किया सम्मान।

कोविड-19 महामारी में विशेष कार्य करने वाले डीआईजी सुभाष दुबे जी का योग मंच के बंसराज यादव द्वारा सम्मान किया गया एवं साथ ही उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना भी की l
इस अवसर पर डीआईजी ने बंसराज यादव का धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी के उत्साहवर्धन से ही हम कोरोना महामारी में पूरी निष्ठा के साथ डटे हैं और आगे भी डटे रहेंगे l
बंसराज यादव ने डीआईजी आजमगढ़ की प्रशंसा करते हुए बताया कि आज समाज में ऐसे ही अधिकारियों की जरूरत है जो कोरोना जैसी महामारी में भी बिना डर और भय के लोगों की सेवा में लगे हैं ऐसे अधिकारियों पर हमें गर्व होना चाहिए 
डीआईजी साहब से हम सभी को बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा l



और नया पुराने