Breaking News

किसानों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष कमला राय।

आज़मगढ़।

कोविड -19 को ध्यान में रखते हुए मालटारी स्थित अपने घर  पर ही भूख हड़ताल पर बैठे हैं -कमला राय ।

सगड़ी।कोविड -19 को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय किसान सभा तथा भारतीय खेत मजदूर यूनियन के  आह्वान पर गुरुवार को किसानों की समस्या और 9 सूत्रीय मांगों  को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष कमला राय मालटारी गांव में अपने आवास पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं ।
इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष कमला राय का बताया हमारी मांग हैं कि आपत्तिजनक कृषि  विरोधी अध्यादेश को वापस लिया जाए। कोविड  19 में पीड़ित लोगों को प्रतिमाह ₹7500 प्रतिमाह  तथा 6 माह तक और प्रत्येक परिवार को 10 किलो अनाज मुहैया कराया जाए। मनरेगा में सभी योग्य मजदूरों को 200 दिनों का काम और  600 रुपए  प्रतिदिन वेतन दे अथवा वैकल्पिक  काम या बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। 
बढ़े हुए पेट्रोल और डीजल रासायनिक खाद व बढे हुए  बिजली बिल  के दाम तत्काल वापस लिया जाए।सर्वजनीय खाद्य सुरक्षा और जन वितरण प्रणाली लागू की जाए । सभी किसानों , कृषि  मजदूरों और  कस्तकारों का पंजीकरण कर और बुजुर्गो के लिए पेंशन बढाकर  10 हजार रुपये  प्रति माह पेंशन दिया जाए। 
किसान आयोग की सिफारिशों के अनुसार धान और दूसरी खरीफ फसलों के लिए एम एस पी मेें  बढ़ोतरी कर और  लागत मूल्य में कमी की जाए । 
 कोरोना  महामारी से  लड़ने के लिए केरल मॉडल के आधार पर सर्वजनीय  स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था लागू की जाए। 14 साल  तक की आयु के   सभी बच्चों को शिक्षा सुनिश्चित कर एवं माध्यमिक शिक्षा को सभी के लिए मुफ्त की जाय। आदि मांगो को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के  जिलाध्यक्ष कमला राय गुरुवार की सुबह से शाम तक सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी स्थित अपने आवास  पर  भूख हड़ताल पर बैठे रहे ।इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष  अरुण राय, ब्लाक मंत्री योगेन्द्र सिंह, सदस्य  अशोक राय, बहादुर सिंह, बरसाती शर्मा  मौजूद थे।

और नया पुराने