आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी। तहसील के उत्तर में बहने वाली वाली घाघरा जैसे-जैसे घट रही है। अपनी तटवर्ती क्षेत्रों में कटान तेज कर दी है ।अब तक देवारा खास राजा के तीन पूर्वे मुरारी का पुरवा ,त्रिलोकी का पुरवा, और भीमली के पुरवा घाघरा में विलीन हो चुका है। उच्च प्राथमिक विद्यालय देवारा खास राजा( बघहवा) घाघरा की कटान की चपेट में आ चुका है।
आज करीब 2:00 बजे भारत परिषद के पूर्वांचल प्रभारी बेचू यादव ने देवारा खास राजा के बगहवा में हो रही कटान का दौरा किया । जिन लोगों का मकान घाघरा में विलीन हो चुका है उन लोगों को त्रिपाल देकर उनकी मदद की, ताकि लोग खुले आसमान में न रहे।
बेचू यादव ने बताया कि लगातार हो रही कटान से देवरांचल के लोगों की सैकड़ों एकड़ जमीन घाघरा में विलीन हो चुकी है ।बाढ़ आने से लोगों की मुख्य फसल गन्ना तथा धान बुरी तरह से बर्बाद हो चुका है।मैं लगातार बाढ़ पीड़ितों से मिलने का कार्य करता रहा हूं।
आपको बताते चलें कि 10 रोज पूर्व श्री यादव ने बाढ़ पीड़ितों को अपने पास से नाव के लिए ₹30000 सहायता करने का भी कार्य किया था। ताकि लोग नाव खरीद कर अपने रोजमर्रा की सामान को लेने के लिए बाजार पर जा सके। इस मौके पर कमलेश यादव, जुगल किशोर सिंह, रामसमुझ ,सीता राजभर, चंद्रजीत चौहान, अमरनाथ विश्वकर्मा ,प्रभु नाथ, वैजनाथ, गिरजा शंकर यादव ,हरिराम चौहान, रामानुज यादव ,हरिराम आदि लोग उपस्थित रहे।