आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना पवई
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देश पर थाना प्रभारी उ0नि0 सुनील कुमार सरोज मय हमराहियान के अपराध एवं अपराधियों तथा संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान क्षेत्र मे मामूर थे कि मुखबीर खास द्वारा सूचना मिली की मु0अ0सं0170/20 धारा 498A,304B,भादवि व ¾ DPACT से समबन्धित अभियुक्तगण 1. रणजीत उर्फ राजू पुत्र रामसजीवन उर्फ रामू 2. रामसजीवन उर्फ रामू पुत्र झिनकू बलुआ तिराहे पर कही जाने के फिराक मे खडे है इस सूचना पर विश्वास कर मुखबीर को साथ लेकर बलुआ तिराहे पर पहुचे कि मुखबिर खास तिराहे पर खडे दो व्यक्तियो की ओर इसार कर के हट बढ गया कि पुलिस को तिराहे के तरफ आते देख दोनो व्यक्तियो ने भाना चाहे कि पुलिस द्वारा हिकमत अमली से भागते हुए व्यक्तियो को 20 से 25 कदम जाते जाते पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता व भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम 1. रणजीत उर्फ राजू पुत्र रामसजीवन उर्फ रामू 2. रामसजीवन उर्फ रामू पुत्र झिनकू निवासी खुरचन्दा थाना पवई जनपद आजमगढ बताये जिनको कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 08.15 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 170/20 धारा 498A,304B,भादवि व ¾ DPACT थाना पवई जनपद आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. रणजीत उर्फ राजू पुत्र रामसजीवन उर्फ रामू निवासी खुरचन्दा थाना पवई जनपद आजमगढ
2. रामसजीवन उर्फ रामू पुत्र झिनकू निवासी खुरचन्दा थाना पवई जनपद आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी उ0नि0 सुनील कुमार सरोज
2. का0 उपेन्द्र यादव
3. का0 अतिकुल्ला खाँ
