Breaking News

महराजगंज:-- मड़यी फूँकने के आरोपी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

आज़मगढ़। दिनांक 31/10/2020 को दिन के लगभग 08.30 बजे अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर वादी के मड़यी को फूँक देना जिससे मड़यी में रखा सारा समान व 60000 रू  व07 थान जेवर जल जाना । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 225/2020 धारा 147, 436 भादवि पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी का विवरण- वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में आज दिनांक 01.11.2020 को उ0नि0 हौसिला सिंह मय हमराहीगण के साथ थाना से रवाना होकर तलाश वांछित/वारंटी तथा देखभाल क्षेत्र  पेंडिंग विवेचना मु0अ0सं0 225/2020 धारा 147, 436 IPC में मामूर थे कि मुखबिर खास ने बताया कि मुकदमा मु0अ0सं0 225/20 धारा 147,436 IPC से संबंधित आरोपीगण चन्दू उर्फ चन्द्रेश यादव पुत्र रामराज व दुर्गेश पुत्र रामराज सा0 महाजी देवारा जदीद थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़, चिकनहवा ढाला पर मौजूद हैं सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 हौसिला सिंह मय हमराही कर्मचारीगण व मुखबिर खास के साथ बउम्मीद गिरफ्तारी छिपते छिपाते चिकनहवा ढाला के पास आये जहाँ पर दो व्यक्ति खडे दिखाई दिये । मुखबिर खास इशारा करके हट बढ़ गया पुलिस द्वारा खड़े व्यक्तियो  को एकबारगी घेर कर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम क्रमशः चन्दू उर्फ चन्द्रेश यादव पुत्र रामराज व दुर्गेश पुत्र रामराज सा0 महाजी देवारा जदीद थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताये, पकड़े गये व्यक्तियो को कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर समय करीब 10.20 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है। 

पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण चन्दू उर्फ चन्द्रेश यादव पुत्र रामराज व दुर्गेश पुत्र रामराज सा0 महाजी देवारा जदीद थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ पूछने पर जूर्म स्वीकार करते हुए बता रहे हैं कि दिनांक 31/10/2020 को दिन के लगभग 08.30 बजे हम लोग एक राय होकर वादी के मड़यी को फूंक दिये जिससे मड़यी में रखा सारा समान व 60000 रू तथा 07 थान जेवर जल गया 

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 225/20 धारा 147, 436 IPC 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. चन्दू उर्फ चन्द्रेश यादव पुत्र रामराज 
2. दुर्गेश पुत्र रामराज साकिनान महाजी देवारा जदीद थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

SHO गजानन्द चौबे, उ0नि0 हौसिला सिंह, हे0का0 उमाकान्त यादव, हे0का0 रमेश कुमार, का0 राकेश यादव, का0 रामशरन

और नया पुराने