आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़। मवेशी की बात को लेकर अभियुक्त द्वारा जयराम पुत्र स्व0 सतई सा0 देवारा त्रिपुरारपुर आयमा थाना महाराजगंज जिला आजमगढ़ के भाई हरिराम को गाली गुप्ता देते हुए दौड़ाकर घर में घुसकर लाठी डण्डे से बुरी तरह मारने पीटने लगा, जिससे हरिराम का मौके पर बेहोश हो गये व बीच बचाव करने आने जयराम व उसके भाई श्रीराम व जयराम के लड़के इन्द्रजीत को भी मारा पीटा । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर 224/20 धारा 147, 149, 323, 352, 452,308, 504 भादवि पंजीकृत किया गया।
वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में आज दिनांक 01.11.2020 को उ0नि0 मय हमराहीगण के साथ थाना से रवाना होकर तलाश वांछित/वारंटी तथा देखभाल क्षेत्र पेंडिंग विवेचना मु0अ0सं0 224/20 धारा 147, 149, 323, 352, 452,308,504 IPC में मामूर थे कि जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त रामलखन पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम देवारा त्रिपुरारपुर आइमा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद हैं । उक्त सूचना पर विश्वास कर विवेचक मय हमराहियान के मौके पर पहुँचकर देखा कि एक व्यक्ति अपने घर के बाहर खड़ा है, एकबारगी दबिश देकर घेर कर पकड़ लिया गया, पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम रामलखन पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम देवारा त्रिपुरारपुर आइमा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया, अभियुक्त उपरोक्त को मु0अ0सं0 224/20 धारा 147, 149, 323, 352, 452,308, 504 IPC का अपराध बताकर समय करीब 11.00 बजे सुबह हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त रामलखन पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम देवारा त्रिपुरारपुर आइमा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ पूछने पर जूर्म स्वीकार करते बता रहा है कि दिनांक 27.10.20 समय 09.00 बजे रात मैंनें जयराम के भाई हरिराम को गाली गुप्ता देते हुए दौड़ाकर घर में घुसकर लाठी डण्डे से बुरी तरह मारा पीटा, जिससे हरिराम का मौके पर बेहोश हो गया व बीच बचाव करने आने जयराम व उसके भाई श्रीराम व वादी के लड़के इन्द्रजीत को भी मारा पीटा।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 224/20 धारा 147, 149, 323, 352, 452,308, 504 IPC
गिरफ्तार अभियुक्त
रामलखन पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम देवारा त्रिपुरारपुर आइमा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
SHO गजानन्द चौबे,उ0नि0 हौसिला सिंह, हे0का0 उमाकान्त यादव, हे0का0 रमेश कुमार, का0 राकेश यादव, का0 रामशरन
