आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मुबारकपुर
आज़मगढ़। दिनांक 13.10.2020 को वादी मुकदमा मोहित चौहन पुत्र मोतीलाल चौहान निवासी उत्तरगाँवा थाना गम्भीरपुर जनपद-आजमगढ़ द्वारा थानास्थानीय पर लिखित सूचना दिया गया कि मेरी भतीजी कविता को दहेज हेतु प्रताडित करना व दहेज न मिलने पर हत्या कर देना की सूचना पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.214/20 धारा - 498ए,304बी भादवि व ¾ डी पी एक्ट पंजीकृत किया गया ।
आज दिनांक 01.11.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा मु.अ.सं.214/20 धारा - 498ए,304बी भादवि व ¾ डी पी एक्ट से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त लवटु चौहान पुत्र भोला चौहान निवासी आदमपुर थाना मुबारकपुर ,आजमगढ़ को अभियुक्त उपरोक्त के घर ग्राम आदमपुर समय 07.50 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.सं.214/20 धारा - 498ए,304बी भादवि व ¾ डी पी एक्ट थाना मुबारकपुर आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
लवटु चौहान पुत्र भोला चौहान निवासी आदमपुर थाना मुबारकपुर ,आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम–
SHO अखिलेश कुमार मिश्र थाना मुबारकपुर , जनपद-आजमगढ़
का0 प्रमोद यादव थाना मुबारकपुर , जनपद-आजमगढ़
का0 उपेन्द्र यादव , थाना मुबारकपुर , जनपद-आजमगढ़
का0 आफताब खान थाना मुबारकपुर , जनपद-आजमगढ़