आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी । सगड़ी तहसील परिसर में शनिवार को महर्षि बाल्मीकि जयंती बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई साथ ही रामायण पाठ का आयोजन किया गया ।
महर्षि बाल्मीकि रामायण कथा का शुभारंभ एडीएम गुरुप्रसाद गुप्ता ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। आगे उन्होंने बताया आज महर्षि वाल्मीकि के बताए गए रास्ते और पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है ।इस मौके पर एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ,तहसीलदार सगड़ी बृजेन्द्र कुमार उपाध्याय ने भी महर्षि बाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया।इस दौरान
आचार्य पंडित चंद्र त्रिपाठी ,आनंद वर्धन, प्रमोद हरचरण पांडेय ,ओमप्रकाश, सुधीर आदि लोग उपस्थिति रहे।