आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार में शनिवार की देर शाम शरद पूर्णिमा का उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड अजमतगढ़ द्वारा मनाया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत सीताराम की पूजा से हुआ।
इसके बाद सुंदरकांड का संपूर्ण अध्याय संघ के स्वयंसेवकों ने किया।फिर शाखा लगाई। शाखा में बौद्धिक देते हुए आर्यमगढ़ के विभाग प्रचार प्रमुख राम नारायण सिंह ने कहा कि पहले मानो फिर जानो।शरद ऋतु के आरम्भ पर शरद पूर्णिमा के अवसर पर शाम को खीर बनाई जाती है। देर रात तक रखी जाती है। जिसमें ओस लगती है । वही ओस खीर में मिलकर अमृत के समान होती है।उसको ग्रहण करने से शरीर को विभिन्न प्रकार के लाभ अर्जित होते हैं ।इस अवसर पर खंड के खंड कार्यवाह मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि-- हिंदू के सारे त्यौहार वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित है।इन त्योहारों को मनाये जाने अप्रत्यक्ष फायदे होते है।जो आगे चलकर महसूस होते है। कहीं न कहीं मनुष्य के लिए हर लाभकारी वस्तुओं, त्यौहार आदि को धर्म से जोड़कर इसलिए रखा गया है कि लोग इनका नुकसान ना करें,प्रकृति का नुकसान ना हो।जो हमेशा पोषण देती है ।
कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल व बाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया गया।
शाखा के बाद आयोजित सहभोज में सैकड़ो लोगों ने भोजन किया।क्षेत्र के लोगों ने इस कार्य की प्रशंसा की।इस अवसर पर जिला प्रचारक अंबेश जी, अरुण जी, प्रमोद जी, बृजेंद्र सिंह, रामप्रवेश यादव, रत्नेश,रतन, राजेश, अनिल मिश्र,राधेश्याम, नवीन राय,संतोष जायसवाल,आशुतोष जायसवाल,मनोज आदि लोग उपस्थित रहे।