वाराणसी।
रिपोर्ट:-ब्यूरो
वाराणसी--- सुधा अमृतम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हस्तशिल्प कला केंद्र का उद्घाटन कार्यक्रम रेस्ट हाऊस डी.एल.डब्ल्यू वाराणसी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्था के द्वारा शिल्पकार के कलाकृतियों को सार्वजनिक करना व उसकी बिक्री में सहयोग करना रहा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अजीत प्रसाद महापात्र ने बताया कि-- सुधा अमृतम वेलफेयर सोसाइटी महिला कल्याण, स्वरोजगार और स्ववालम्बन के लिए कार्य करती है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश लोकल फॉर वोकल से प्रभावित हो कर ऐसे शिल्पकार जिनकी कलाकृति अनूठी तो है, परंतु समाज में उनकी कोई पहचान नहीं है, जो वर्षों के अथक प्रयास के उपरांत भी आर्थिक रूप से पिछड़े हैं, उनको एक नई दिशा मिलेगी।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि राकेश त्रिपाठी, समाजसेवी रामजनम चौबे डी टी सी प्रिंसिपल प्रोफेसर प्रदीप मिश्रा, आईआईटीबीएचयू
पार्षद अजय गुप्ता, सुमित, पंडित श्यामधर शास्त्री, देवेन्द्र सात्विक, किशोर कांत तिवारी, राजेश, बिपुल, प्रतीक, तृप्ति, पियूष, रश्मि, सुषमा, बृजेश, अंकिता, राहुल, प्रवीन, कुंदन, अर्चना आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत मे सरस्वती शिल्पी सिंह ने आये हुए अतिथियों का आभार जताया।