Breaking News

शोहरैया वाजिद गांव में बकायेदार का कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत टीम के साथ मारपीट असलहा लहराकर जान से मारने की धमकी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। सरकार की मंशा के अनुसार विद्युत विभाग द्वारा बड़े बकायेदारों का  कनेक्शन काटा जा रहा है  इसी क्रम में जीयनपुर कोतवाली के शोहरैया वाजिद चकशाह दानियाल गांव में विद्युत सब स्टेशन मिर्जापुर मालदारी की टीम सुरैया वाजिद गांव में पहुंची। बकायेदार अंगद राम पुत्र मद्धु के नाम  कनेक्शन खाता संख्या 751738510455 का 148712 रुपए बकाया था।
जैसे ही लालमैन महेंद्र यादव खंभे पर कनेक्शन काटने के लिए चढ़े बकायेदार अंगद राम व उसके पुत्र विशाल ने विद्युत कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और कुछ देर बाद घर के अंदर गया और और असलहा लहराते हुए बाहर आकर जान से मारने की धमकी देने लगा। सूचना पर जीयनपुर कोतवाल नंद कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और खड़े होकर सभी बकायेदारों के कनेक्शन कटवाए देर शाम विद्युत कर्मियों सहित जे ई आकाश गुप्ता जीयनपुर कोतवाली में अंगद राम पुत्र मधु विशाल पुत्र अंगद एक अन्य अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने गाली गलौज व मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दी। वही इस संबंध में जीयनपुर कोतवाली प्रभारी नंद कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है संबंधित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
उपखंड अधिकारी  जीयनपुर अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए अन्यथा विद्युत कर्मियों का मनोबल गिरेगा और ऐसे माहौल में काम कर पाना मुश्किल होगा।

और नया पुराने