आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-कोतवाली देवगांव
आज़मगढ़। दिनांक 09.12.2020 को समय लगभग 11 बजे दिन में अभियुक्तगणो द्वारा दिलीप उर्फ बबलू गिरी निवासी सेठौली गोपालपुर थाना देवगाँव को गोसाईगंज बजार थाना देवगाँव आजमगढ़ में ढाड़ी बनवाते समय गोली मारकर हत्या कर दिये । जिसके सम्बन्ध में मृतक के लड़के वेदप्रकाश गिरी द्वारा थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 297/2020 धारा 147/149/148/302/404/504/506/34 भादवि बनाम निर्देश गिरी आदि 08 नफर पंजीकृत कराया गया । जिसकी विवेचना स्वंय प्रभारी निरीक्षक देवगाँव द्वारा प्रारम्भ की गयी घटना के बाद अभियुक्तगण फरार हो गये जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु 10000-10000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था।उक्त घटना में नामित अभियुक्त अंजनी रायपुत्र स्व0 उदय नरायन राय को दिनांक 13.12.2020 कोघटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल के साथ तथा दिनांक 15.12.2020 को निर्देश गिरी पुत्र शिव कुमार गिरी ग्राम नसरतपुर (गोसाईगंज) थाना देवगाँव आजमगढ़ तथा शिवम गिरी पुत्र सुरेश गिरी ग्राम नसरतपुर (गोसाईगंज) थाना देवगाँव आजमगढ़ को पुलिस मुटभेड़ में गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा चुका है ।
उक्त घटना में नामित अन्य अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा कई टीमे गठित की गयी थी तथा गठित टीमे गिरफ्तारी का हर संभव प्रयासरत थे कि दिनांक 16.12.2020 को मुखविर खास द्वारा सूचना मिली कि सेठौली गोपालपुर में जो हत्या हुयी थी उसमें नामित अभियुक्तगण जो दस-दस हजार के इनामिया है जौनपुर की तरफ से डोमनपुर होकर आने वाली मार्ग से बुढ़ऊ बाबा के तरफ आ रहे है अगर जल्दी किया जाय तो पकडे जा सकते है । इस सूचना पर विश्वास कर थाने से अन्य फोर्स तलब कर तत्काल बुढउ बाबा मंन्दिर के पास आड़ लेकर गाड़ाबन्दी किया तथा करीब 15 मिनट बाद डोमनपुर की तरफ से दो मोटरसाइकिल से तीन लोग आते हुए दिखाई दिया जिन्हे बुढउ बाबा के निकट आते है हमराही फोर्स की मदद रोकवाया गया । तो रफ्तार बढ़ाकर भागना चाहे कि हमराही फोर्स की मदद से घेरकर बुढ़उ बाबा तिराहे मोड पर मोटर साइकिल सहित तीनो को मौके पर पकड लिया गया । नाम पता पूछनेपर एक ने अपना नाम नीरज गिरी पुत्र अशोक गिरी उर्फ पप्पू नि0 सेठौली गोपालपुर थाना देवगाँव आजमगढ़ बताया । इसके जामा तलाशी से सुपर स्पलेण्डर UP50AQ3589 वारंग काला व एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर तथा एक खोखा कारतूस 32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ । तथा दूसरे का नाम पता पूछा गया तो दूसरे ने अपना नाम राहुल गिरी पुत्र महेन्द्र गिरी ग्राम सेठौली गोपालपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ बताया तथा उसके कब्जे से एक अदद मोटर सायकिल न. यू.पी 50 टी 5580 सीडी डिलक्स बरामद हुआ तथा तीसरे ने पूछने पर अपना नाम निर्भय गिरी पुत्र अशोक गिरी उर्फ पप्पू ग्राम सेठौली गोपालपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ बताया जामा तलाशी से उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 12 बोर एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 12बोर बरामद हुआ।
पूछताछ विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तगणो ने बताया कि मृतक दिलीप गिरी उर्फ बबलू द्वारा वर्ष 2014 में हमारे परिवार के अशोक गिरी उर्फ पप्पू की हत्या कर दिया था इसी का बदला लेने के लिये हम लोग दिनांक 09.12.2020 को दिलीप गिरी उर्फ बबलू को इसी असलहा से हत्या किया था तथा दिनांक 15.12.2020 को हम लोग गिरफ्तारी से बचने के लिये पुलिस टीम के ऊपर फायर करते हुए भाग गये थे ।बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्तगण उपरोक्त काचालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- नीरज गिरी पुत्र अशोक गिरी उर्फ पप्पू नि0 सेठौली गोपालपुर थाना देवगाँव आजमगढ़
2- राहुल गिरी पुत्र महेन्द्र गिरी ग्राम सेठौली गोपालपुर थाना देवगाँव आजमगढ़
3-निर्भय गिरी पुत्र अशोक गिरी उर्फ पप्पू ग्राम सेठौली गोपालपुर थाना देवगांव आजमगढ़
बरामदगीः-
1- नीरज गिरी पुत्र अशोक गिरी उर्फ पप्पू नि0 सेठौली गोपालपुर थाना देवगाँव आजमगढ़ के कब्जे से सुपर स्पलेण्डर UP50AQ3589 वारंग काला व घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर तथा एक खोखा कारतूस 32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर
2- राहुल गिरी पुत्र महेन्द्र गिरी ग्राम सेठौली गोपालपुर थाना देवगाँव आजमगढ़ के कब्जे से एक अदद मोटर सायकिल न. यू.पी 50 टी 5580 सीडी डिलक्स
3- निर्भय गिरी पुत्र अशोक गिरी उर्फ पप्पू ग्राम सेठौली गोपालपुर थाना देवगांव आजमगढ़ के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 12 बोर एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ
पंजीकृत अभियोग
1- मु.अ.स. 298/2020 धारा 307 भादवि व 3/25 आयुध अधि0 थाना देवगाँव आजमगढ़
2- मु.अ.स. 297/2020 धारा 147/148/149/302/404/504/506/34भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना देवगाँव आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली टीम
1-प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़ मय हमराह ।
2- उ.नि. शंकर कुमार यादव थाना देवगाँव आजमगढ़ मय हमराह ।
3- उ.नि. रंजय कुमार सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़ मय हमराह ।