आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़। दिनांक 16/12/20 को उ0नि0 राजेश प्रसाद मय हमराह द्वारा सहदेवगंज बाजार बंधा पर थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि टोटहवा चौराहे पर रामसिंह S/O लाल साहब नि0 जजमन जोत व नेतानगरी देवारा जदीद निवासी जयराम निषाद S/O श्यामा निषाद व हरिकेश निषाद S/O अज्ञात व रामधनी निषाद S/O स्व0 हंशू भारी मात्रा में अवैध जहरीला अपमिश्रित शराब का खेप लेकर मौजूद हैं तथा इनके साथ कुछ महिलाएं भी मिलकर इस कृत्य को कर रही हैं । इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराह मय मुखबीर खास के सहदेवगंज बाजार मे ही मौजूद रहकर क्षेत्र मे कार्य सरकार में लगे SI(UT) योगेन्द्र प्रसाद व HC रमेश कुमार व का0 अंकित मिश्रा अपनी-अपनी मोटर साइकिल से सहदेवगंज बाजार मे मिले तत्पश्चात मुखबिर खास के बताये अनुसार आपस में पुलिस वाले रणनीति बनाकर वांछित स्थान टोटहवा चौराहा की ओर बढ़े कि चौराहे से थोड़ा पहले कुछ व्यक्तियों की ओर इशारा कर मुखबिर मौके से हट गया हम पुलिस वाले जिप्सी को चौराहे से थोड़ा पहले रोककर मोटर साइकिल व पिपिया (जरिकैन) के साथ खड़े व्यक्तियों व महिला की ओर बढ़े कि हम पुलिस वालों को देखकर चार व्यक्ति तेजी से मुड़कर खेंतो की ओर भागने लगें हमराही कर्म0 गण द्वारा पीछा किया गया परन्तु खेतों व भौगोलिक परिस्थितियों का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे जबकि उनके साथ मौजूद महिला मौके से भागना चाही लेकिन महिला आरक्षी गण द्वारा घेरकर चौराहे से 10 कदम पर पकड़ ली गई ।महिला आरक्षीगण द्वारा उसकी जामा तलाशी मौके पर ली गई तो उसके दाहिने हाथ में पकड़ी गई बोरी से 20 पाउच अवैध अपमिश्रित शराब बरामद हुई महिला से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम चन्द्रकला w/o हरिकेश निषाद नि0 देवारा जदीद नेता नगरी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताई व बरामद शराब के बारे मे पूछने पर बताई कि साहब हम गरीब लोग हैं हमारी एक टीम हैं जिसमें मेरे पति हरिकेश निषाद के साथ जजमन जोत थाना महराजगंज आजमगढ़ निवासी रामसिंह s/o लाल साहब व मेरे गांव के जयराम निषाद S/O स्व0 श्यामा निषाद व रामधनी निषाद S/O स्व0 हंशू शामिल हैं साहब ये चारों लोग अभी यहीं पर मेरे साथ मौजूद थे कि आप लोगों को देखकर अपनी मोटर साइकिलें व जरीकेन में भरी शराब मौके पर यहीं छोड़कर भाग गये हैं । साहब हम लोग यह शराब अपने गाँव में बेचने के लिए ले जा रहे थे इस शराब की तीव्रता व नशे को बढ़ाने के लिए हमारी टीम के लोग मिलकर शराब यूरिया व फिटकरी मिला देते हैं । जो शराब ने ली है व जो शराब हमारी टीम के लोग छोड़कर भागे हैं उसमें भी हम लोगों ने यूरिया व फिटकरी मिलाया है । महिला को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 16.50 बजे अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम व धारा 269, 272, 273 IPC महिला आरक्षी गण द्वारा बजाफ्ता बकायदा हिरासत पुलिस मे लिया गया मौके पर टोटहवा चौराहे पर ही दो मोटर साइकिलें हीरो हान्डा स्पेलेन्डर प्लस नम्बर क्रमशः UP 50 V 8221 व PB 11 BA 9573 व चार जरीकेन 20-20 लीटर की मौके पर भरी पड़ी मिली जिन्हें खोलकर सूँघा गया तो शराब की तेज गन्ध आ रही है । मौके पर खड़ी मोटर साइकिलों की डिग्गियों में 10-10 पाउच अवैध अपमिश्रित शराब पायी गयी । मोटर साइकिलों का न तो कोई कागजात गिरफ्तार महिला दिखा सकी और न ही कोई अन्य दिखाने वाला मिला अतः बरामद मोटर साइकिलों को अन्तर्गत 207 MV Act सीज कर कब्जा पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार महिला चन्द्रकला उपरोक्त ने पूछने पर यह भी बताया कि भागे हुए मेरे पति समेत अन्य व्यक्ति जयराम निषाद , हरिकेश निषाद, रामधनी निषाद व रामसिंह इन्ही मोटर साइकिलों पर लादकर नदी पार से यह शराब लाये थे व दो बार में लाये थे यहाँ से हमारा गाँव नजदीक है जहाँ इकट्ठा करके हम लोग बेचने वाले थे कि आप लोग पकड़ लिये बरामद शुदा शराब में से वास्ते नमूना प्रत्येक जरीकेन से एक-एक लीटर की बोतलों में व पाउच से एक लीटर बोतल में लेकर बोतलों को व पिपिया (जरिकेनों) को तथा , पाउचों को अलग से एक बोरी मे रखकर सील सर्व मुहर मौके पर किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 281/20धारा 269, 272, 273 IPC व 60 एक्साइज एक्ट पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
