Breaking News

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी गई स्वामी विवेकानंद जयंती।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। सगड़ी तहसील की नगर पंचायत जीयनपुर में स्थित
स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल जीयनपुर में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनायी गई।
मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद विद्यालय के प्रबंधक ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया ।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार और व्यक्तित्व आज भी युवाओं को शसक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।



इस अवसर पर वक्ताओं ने आजादी के पूर्व विश्व धर्म सम्मेलन में भारत का मजबूती से प्रतिनिधित्व करने के लिए स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व की प्रशंसा की ।
उन्होंने बताया कि शिकागो धर्म सम्मेलन में स्वामी जी ने जो सनातन धर्म और भारत की तस्वीर पेश की वह आज तक विश्व के धर्म मानस पटल पर विद्वामान है, लोगों ने स्वामी जी के अलौकिक ज्ञान के लोहा को माना तथा इस बात को स्वीकार किया कि भारत की ज्ञान संस्कृत एक सशक्त संस्कृति है जो मानव समाज को एक प्रखर समाज के निर्माण के मार्ग पर चलने के लिए आवश्यक है ।
आज 21 वी सदी में भी स्वामी विवेकानंद के विचार प्रासंगिक है जो उनके महान बौद्धिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप तिवारी ने किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

और नया पुराने