Breaking News

अवैध असलहा व जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-निजामाबाद।

आज़मगढ़: प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में व0उ0नि0 आकाश कुमार मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र करते हुए रानी की सराय, डोडोपुर बाजार में  अवैध वाहन  /चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति में  मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की रानी की सराय से कस्बा निजामाबाद की ओर एक व्यक्ति अवैध असलहा के साथ मोटर साईकिल से आ रहा है कि पुलिस बल द्वारा डोडोपुर तिराहे पर चेकिंग किया गया तो रानी की सराय की तरफ से एक व्यक्ति मोटर साइकिल से आते हुए दिखाई दिया कि पुलिस बल द्वारा उक्त व्यक्ति को रोककर व घेर कर पकड़ लिया गया तथा कडाई से नाम पता पूछा गया को अपना नाम दीपक सिंह उर्फ बबलू सिहं पुत्र रामनयन सिंह सा0 रुदरी थाना रानी की सराय आजमगढ़ बताया तथा उपरोक्त व्यक्ति की जामा तलाशी ली गय़ी तो एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज बरामद हुआ। गाडी सुपर स्प्लेन्डर नं0 UP50BU2017 के सम्बन्ध में कागजात मांगा गया तो कोई भी कागजात दिखाने में कासिर रहा तो गाड़ी को अन्तर्गत धारा 207 एम0वी0एक्ट में सीज कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 26/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर मा0न्यायालय चालान किया गया।    

पूछताछ विवरण-  गिरफ्तार अभियुक्त से पूछने पर बता रहा है कि साहब यह असलहा अपने पास लोगों शौखिया व लोगों में भय बनाने के लिये रखता हूँ। 

गिरफ्तार अभियुक्त

दीपक सिंह उर्फ बबलू सिहं पुत्र रामनयन सिंह सा0 रुदरी थाना रानी की सराय  आजमगढ़

बरामदगी

एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 26/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. व0उ0नि0 आकाश कुमार  थाना निजामाबाद, आमजगढ
2. हे0का0 अरबिन्द यादव थाना निजामाबाद, आमजगढ
3. हे0का0 मनोज कुमार शर्मा थाना निजामाबाद, आमजगढ।

और नया पुराने