Breaking News

आज़मगढ़ ब्रेकिंग:बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल।

आज़मगढ़ ब्रेकिंग:

रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा

बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़।

मुठभेड़ में 25000 का इनामी लूटेरा गोली लगने से घायल।
पुलिस ने लुटेरे के पास से चोरी की बाइक पिस्टल व कारतूस किया बरामद।

अंबेडकर नगर, जौनपुर आजमगढ़ में हत्या लूट व अन्य संगीन धाराओं के लगभग एक दर्जन मुकदमे है दर्ज।

 बरदह व मेहनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई।

आज़मगढ़: सराहनीय कार्य जनपद आजमगढ़।

थाना बरदह व मेहनगर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रुपये 25000 का इनामी शातिर लूटेरा विवेक उर्फ मिन्टू पुलिस की गोली लगने से घायल। इसके पास से चोरी की मोटर साईकल ,पिस्टल व कारतूस बरामद।
आज दिनांक 8/ 02/ 2021 को प्रातः लगभग 03:45 बजे थाना मेहनगर क्षेत्र में हुए पुलिस मुठभेड़ में शातिर कॉन्ट्रैक्ट किलर/लूटेरा विवेक उर्फ मिन्टू पुत्र जयप्रकाश निवासी हुसेपुर थाना महराजगंज, जोकि थाना जीयनपुर से गैंगस्टर में वांछित था, पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ।
 इसके पास से चोरी की मोटर साइकिल,एक पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। 
यह जीयनपुर से गैंगस्टर एक्ट मे वांछित है तथा इस पर जनपद से 25 हजार का इनाम घोषित है ।
 इस पर  अंबेडकरनगर, जौनपुर व आजमगढ़ से लगभग एक दर्जन हत्या,लूट व अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है ।

और नया पुराने