आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़/सगड़ी: जीयनपुर सगड़ी तहसील के बगल में जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में कल 9 फरवरी को एसीसी विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें 32 टीमें प्रतिभाग करेंगी।
कमेटी के अध्यक्ष नदीम खान ने बताया क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां चल रही है शाम तक पूर्ण कर ली जाएंगी और कल सुबह 10:00 बजे से यह टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा जिसमें पूर्वांचल स्तर की तमाम टीमें में प्रतिभाग करेंगी, यह क्रिकेट टूर्नामेंट 10 दिनों तक चलेगा और 19 फरवरी को इसका समापन किया जाएगा।
इस दौरान मऊ गोरखपुर जौनपुर आजमगढ़ की टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिसमें विजेता टीमों को पुरस्कार भी वितरित किया जाएगा।
इस दौरान कमेटी ने क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों से और क्षेत्रीय लोगों से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस टूर्नामेंट को सफल बनाएं।कमेटी ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं।