आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के श्री गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालटारी आज़मगढ़ में दिनांक 7.2.2021 को दूसरा एक दिवसीय शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना बैनर तले लगाया गया। आज शिविर का मुख्य फोकस राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में था। इस विषय पर वाद -विवाद प्रतियोगिता राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक और सेविकाओ द्वारा कराई गयी, और रैली भी निकाली गयी।
कार्यक्रम का शुभारंभ अंकित प्रजापति के सरस्वती वंदना व सत्येंद्र राय के स्वागत गीत से प्रारंभ हुआ। वाद -विवाद प्रतियोगिता में छात्र व छात्राओ ने भाग लिया।
वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्र रवि शंकर मौर्य ने कहा कि"बेटियो को बेटों के बराबर हक़ दे , और यह बात दावे से कह सकता हूँ कि बेटियाँ बेटों से आगे निकलकर दिखायेंगी यह तभी संभव है जब बेटियों की भ्रूण हत्या नही होगी।" अंतिमा मौर्य ने कहा कि" कलियों को खिल जाने दो मीठी खुशबु फैलाने दो, बैंड करो अब उनकी हत्या जीवन मे आने दो।"सुष्मिता विश्वकर्मा ने विस्तार से" भ्रूण हत्या न हो के पक्ष में वक्तव्य दिया और अंत मे कहा कि मैं बोझ नही हूँ, मुझको यूँ कोख में न मारो तुम,तुम्ही तो मेरी ताकत हो ऐसे हिम्मत न हारो तुम।
सिमरन सोनी अपने बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि" भाई की लाडली है और है हर फिक्र से अनजान माँ का सपना और है पिता का अभिमान।
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ शैलेश पाठक ने कहा कि" भ्रूण हत्या एक गम्भीर अपराध है ये बन्द होना चाहिए और जो लोग इसमे शामिल हो उन्हें गम्भीर दंड देना चाहिए, साथ ही लड़कियों के लिये विशेष रूप से सरकारी स्कीम चलाकर जिससे लड़कियों को पढ़ाई व नौकरी में वरीयता दी जाए, स्कालरशिप जैसी प्रोत्साहन राशि देकर भ्रूण हत्या जैसी समस्या से निदान पाया जा सकता है। कार्यक्रम के समय राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक /स्वयं सेविकाएँ तथा चंद्र शेखर यादव उपस्थित रहे।