आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-कोतवाली
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश कुमार तिवारी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पर अलग–अलग टीम बनाकर क्षेत्र में हो रहे अपराध व अपराधियो की धड़ पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर संन्दिग्ध व्यक्ति / वाहनो की चेकिंग की जा रही थी कि उसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि हाफिजपुर पेट्रोल पम्प के पास दो शातिर बदमाश खड़े है जो किसी बड़ी घटना के फिराक में है तथा उसके पास असलहा भी है । इस सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार हाफिजपुर पेट्रोल पम्प के पास जैसे ही पहुंची कि दो व्यक्ति खड़े दिखायी दिये । पुलिस टीम द्वारा खड़े दोनो व्यक्तियो को हिकमत अमली से घेरकर गिरफ्तार किया गया । नाम पता पुछने पर उन्होने 1. विरेन्द्र कुमार पुत्र जिलेदार यादव सा0 ग्राम फत्तेपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ 2. अमरजीत कुमार पुत्र नन्दलाल सा0 ग्राम फत्तेपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ बताया । मौके पर तलाशी से अभियुक्तगण के पास से एक अदद मोटर साईकिल तथा एक अदद देशी तमंचा .315 बोर, 1 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । अभियुक्तगण से कड़ाई से पुछताछ करने पर बताये कि दिनांक 07.02.2021 को पीएसी मोड़ के पास हम लोगो ने मोबाईल लूट का प्रयास किया गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 39/2021 धारा 393 IPC पंजीकृत किया गया था । पुनः आज भी किसी राहगीर से लूटने के फिराक में यहा मौजूद रहकर रैकी कर रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़े गये । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 40/2021 धारा 3/25 A. Act. पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 39/2021 धारा 393 IPC थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 40/2021 धारा 3/25 A. Act. थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. विरेन्द्र कुमार पुत्र जिलेदार यादव सा0 ग्राम फत्तेपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ
2. अमरजीत कुमार पुत्र नन्दलाल सा0 ग्राम फत्तेपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ
बरामदगी
1. एक अदद मोटर साईकिल
2. एक अदद देशी तमंचा .315 बोर, 1 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम
1. अनिल कुमार मिश्रा चौ.प्र. बलरामपुर थाना कोतवाली, आजमगढ़
2. संजय तिवारी चौ.प्र. एलवल, थाना कोतवाली, आजमगढ़
3. का0 सोनू कुमार यादव, थाना कोतवाली, आजमगढ़
4. का0 प्रमोद कुमार, थाना कोतवाली, आजमगढ़