आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- कप्तानगंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) जनपद आजगमढ सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर महेन्द्र कुमार शुक्ला के कुशल निर्देशन में चलाये गये अभियान के क्रम में आज दिनांक 08.02.2021 को व0उ0नि0 कृष्णानन्द प्रसाद मय हमराहियान हे0का0 संतोष यादव,का0 राकेश यादव के द्वारा वांछित व वारण्टी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्लू के आधार पर अभियुक्त के घर पर दबिश देकर अभियुक्त निरंकार पुत्र चन्द्रशेखर ग्राम अलौवा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को कारण गिरफ्तारी बताकर समय 10.15 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।