Breaking News

कोविड संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में हो बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, विधायक बंदना सिंह ने की 25 लाख की मदद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

जिंदगी अनमोल है, कोविड गाइडलाइंस का पालन करें, सावधानी बरतें: बंदना सिंह (विधायक सगड़ी)

आज़मगढ़। कोविड का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, हर तरफ लोग परेशान हैं स्वास्थ्य सुविधाएं उनको समुचित रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रही है और मरीजों की मौत के आंकड़े देखकर दिल दहल जा रहा है। ऐसे में सगड़ी विधायक बंदना सिंह ने अपने विधायक निधि से सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया, लाटघाट और जीयनपुर इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में कोविड-19 से सम्बंधित सभी जीवन रक्षक औषधियां, रैमडिसिवर, इंजेक्शन, मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम निर्माण की व्यवस्था किए जाने हेतु, साथ ही कोविड जांच हेतु आरटीपीसीआर टेस्ट की व्यवस्था, आक्सीमीटर की व्यवस्था करने के लिए 25 लाख की सहायता राशि दी है। 
विधायक बंदना सिंह ने बताया कि- कोविड संक्रमण का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है, आये दिन दुःखद समाचार प्राप्त हो रहे हैं, जिससे दिल दहल जा रहा है।
ऐसे में सगड़ी क्षेत्र में जितने भी स्वास्थ्य केंद्र हैं वहां पर कोविड संक्रमण से बचाव के लिए उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो इसके लिए मुझसे जो भी सम्भव मदद होगी मैं करने का प्रयास करूंगी।
मैं आम जनता से अपील करती हूं कि कोविड गाइडलाइंस का पालन जरूर करें, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें, बहुत जरूरी हो तभी घरों से निकले, आपकी जीवन अनमोल है इसकी सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए आप सब संयम बरते और सावधानी रखें। 

और नया पुराने