आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 30 अप्रैल-- कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर कंटेनमेंट जोन में दिनांक 28 अप्रैल 2021 से कोरोना के सैंपलिंग, कंटेनमेंट जोन मे सैनिटाइजेशन एवं कंटेनमेंट जोन में कोरोना संक्रमितों को दवा वितरण अभियान के रूप में शुरू किया गया हैl
अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि आज दिनांक 30 अप्रैल 2021 को तहसील सदर के कंटेनमेंट जोन में 11397 कोरोना संक्रमितों के सैंपल लिए गए, 154 कोरोना संक्रमितों को दवा वितरण, तहसील सगड़ी के कंटेनमेंट जोन में 514 कोरोना संक्रमितों के सैंपल लिए गए, 242 कोरोना संक्रमित को दवा वितरण, तहसील फूलपुर के कंटेनमेंट जोन में 586 कोरोना संक्रमित के सैंपल लिए गए, 108 कोरोना संक्रमित को दवा वितरण, तहसील मेहनगर के कंटेनमेंट जोन में 1117 कोरोना संक्रमित के सैंपल लिए गए, 150 कोरोना संक्रमित को दवा वितरण, तहसील निजामाबाद के कंटेनमेंट जोन में 863 कोरोना संक्रमित के सैंपल लिए गए, 196 कोरोना संक्रमित को दवा वितरण, तहसील लालगंज के कंटेनमेंट जोन में 1137 कोरोना संक्रमित के सैंपल लिए गए, 96 कोरोना संक्रमित को दवा वितरण, तहसील बुढ़नपुर के कंटेनमेंट जोन में 407 कोरोना संक्रमित के सैंपल लिए गए, 125 कोरोना संक्रमित को दवा वितरण, तहसील मार्टिनगंज के कंटेनमेंट जोन में 442 कोरोना संक्रमित के सैंपल लिए गए तथा 38 कोरोना संक्रमित को दवा वितरण, इस प्रकार समस्त तहसीलों में कुल 6463 कोरोना संक्रमितों की सैंपलिंग कराई गई तथा कुल 1109 कोरोना संक्रमितों को दवा वितरण किया गयाl