आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 30 अप्रैल-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनपद में शुक्रवार को रात्रि 8:00 बजे से मंगलवार की प्रातः 7:00 बजे तक लाकडाउन हैl इसलिए आमजन अपने घरों में ही रहेl
आगे उन्होंने बताया कि 2 मई 2021 को मतगणना होना हैl उम्मीदवार उन्ही व्यक्तियों को मतगणना एजेंट बनाए जिसमें कोरोना का कोई लक्षण सर्दी, जुखाम व बुखार न होl यदि ऐसा पाया गया तो उम्मीदवार जिम्मेदार होगा तथा कार्यवाही की जाएगीl मतगणना एजेंट के लिए जो पास बनाया गया है उसी के द्वारा व मतगणना स्थल पर जा सकता हैl