Breaking News

कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए प्रसार को रोकने के लिए तहसीलवार उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 30 अप्रैल-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कोरना संक्रमण के बढ़ते हुए प्रसार को रोकने के लिए तहसीलवार उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई हैl कमेटी में एडीओ पंचायत, बीएसए आदि सदस्य हैंl
 जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे जनपद में बढ़ते हुए कोरना संक्रमण को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैl इस अभियान के अंतर्गत आशा, आंगनवाड़ी, लेखपाल, कोटेदार द्वारा प्रत्येक सदस्यों की जांच कराई जा रही हैl
 जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील किया है कि जो भी टीम जांच करने जा रही है उसका सहयोग करें, जिससे किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण हो तो उसको चिन्हित कर समय से इलाज किया जा सकेl 
उन्होंने कहा कि आम जनता फ्रंटलाइन वर्करों का सहयोग करेंl आशा,आंगनवाड़ी पल्स ऑक्सीमीटर से तापमान की जांच करेंगे आम जनता उनका सहयोग करेंl

और नया पुराने