आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 30 अप्रैल-- जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जनपद में शुक्रवार की रात्रि 8:00 बजे से लेकर मंगलवार प्रातः 7:00 बजे तक लॉक डाउन जारी रहेगा। इस दौरान बेलाइसा, चौक अतरौलिया आदि अन्य सब्जी मंडी लॉक डाउन के समय 11:00 बजे तक खुली रहेंगी।इसी के साथ ही लॉक डाउन के समय ठेले के सब्जी विक्रेता डोर टू डोर सब्जी को बेच सकते हैं। लेकिन इसी के साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जो भी दुकानदार सब्जी विक्रेता है वह किसी भी दशा में सब्जी की बिक्री लॉकडाउन के समय नहीं करेंगे।