Breaking News

जिलाधिकारी आज़मगढ़ द्वारा विभिन विकास खण्डों में एआरओ व आरओ के नहीं पहुंचने पर जताई नाराजगी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह
         
आज़मगढ़: दिनांक 30 अप्रैल --- जिलाधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2021 के अंतर्गत  आज सभी विकास खण्डों में मतगणना अभिकर्ताओं को पास जारी होने थे, परंतु कतिपय विकास खण्डों में एआरओ व आरओ के नहीं पहुंचने से पास जारी नहीं हो सके। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी  नाराजगी व्यक्त करते हुए जनपद के समस्त एआरओ व आरओ को चेतावनी निर्गत करते हुए निर्देश दिया गया है कि कल दिनांक 01 मई को सभी ए आरओ व आरओ अपने अपने विकास खण्ड सुबह 8 बजे पहुंच जाएं व  मतगणना अभिकर्ताओं को पास जारी करने की कार्यवाही व अन्य समस्त तैयारी पूर्ण करें । जो एआरओ व आरओ
01 मई को अपने विकास खण्ड में अनुपस्थित रहेगा उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

और नया पुराने