आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ में भाभी से अवैध संबंध में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। लड़की के भाई ने थाना पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान भारी संख्या में लोग थाना पहुंच गए। पानी में डूबो कर बहन को मारने का भाई ने आरोप लगाया है। पुत्री की मौत से मायके में मातम पसरा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदी पट्टी गांव में विवाहिता की मौत हुई है। छोटे भाई राम विनय राजभर ने थाने में दी तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भुवन बुजुर्ग निवासी मुन्ना राजभर की 30 वर्षीया पुत्री दुर्गाशा की शादी साल 2010 में सूर्यभान पुत्र हरीलाल निवासी मेहंदी पट्टी से धूमधाम से विवाह हुआ था। बीती देर रात को मायके पक्ष को लड़की की तबीयत खराब होने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो सभी घर के लोग फरार हो चुके थे जबकि महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। इससे पूर्व जुलाई 23 जुलाई को जीयनपुर थाने में मारपीट की सूचना दी गई थी। जिसमें उसके पति सूर्यभान का शांति भंग में चालान भी हुआ था। अब पीड़ित भाई का आरोप है कि पति सूर्यभान और उसकी भाभी बिंदु पत्नी उदयभान व मां देवराजजी पत्नी हरिलाल ने उसकी बहन को मारपीट कर पानी में डूबोकर भाभी हत्या कर दी। मृतका दुर्गाशा के पास 3 पुत्र हैं सूरज उम्र 7 साल, रोशनी उम्र 5 साल, सुजीत उम्र 2 साल है। वही मायके में मौत की सूचना पर उसके पिता मुन्नर राजभर, माता बारामती देवी और भाभी अनीता और बहन माया का रो रो कर बुरा हाल था। दर्जनों की संख्या में जीयनपुर थाने पर पहुंचकर महिलाओं ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की लगाई गुहार।