Breaking News

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत किया गया जागरुक, हेलमेट लगाने वालों को केला आदि देकर किया गया सम्मानित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: श्री गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालटारी आजमगढ़ के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया । यह कार्यक्रम आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे प्रदेश में भव्य रुप से मनाए जाने का निर्देश शासन द्वारा समस्त शैक्षिक संस्थाओं को प्राप्त है । यह महोत्सव 12 मार्च 2021 से प्रारंभ होकर 15 अगस्त 2023 तक अलग-अलग माध्यम से समारोह पूर्वक पूरे देश में मनाया जाना है । इस कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन श्री गांधी पी0जी0 कॉलेज मालटारी आजमगढ़ में हुआ।  जिसमें दो पहिया वाहन वाले जो हेलमेट लगाए थे उन्हें प्राचार्य डॉo कौशलेंद्र विक्रम मिश्र, चीफ प्रॉक्टर डॉ0 प्रेमचंद यादव, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ0 हसीन खान आदि लोगों ने केला आदि देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया जो लोग हेलमेट नहीं लगाए थे उन्हें यह समझाया गया कि हेलमेट को बोझ ना समझें इससे जीवन सुरक्षित रह सकता है इसलिए हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें । कार्यक्रम का प्रारंभ आज दिनांक 31 जुलाई 2021 को 11:00 AM से कार्यक्रम प्रारंभ होकर 1 pm तक चला । दो पहिया वाहन चालकों में सजीवन यादव, विजय भारद्वाज, सूबेदार यादव, धर्मेंद्र सिंह, दीनदयाल यादव, अरुण प्रजापति ,शरीफ अब्बास मोहम्मद, रेहान और बिलाल अंसारी आदि लोगों को जागरूक किया गया । राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स/ रेंजर्स, एन0सी0सी0 के कैडेट भी जागरूक किए। जिनमें प्रमुख रूप से बलवंत पाल, अमरजीत कुमार, संदीप गुप्ता, गोविंद एवं आशीष गौड़ आदि लोगों ने सहभाग किया। जनता को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत महाविद्यालय परिवार के प्राचार्य, शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी अधिकांश मौजूद रहे। इसमें प्रमुख रूप से डॉ0 जगदीश प्रसाद, डॉ 0 शिव शंकर वर्मा, डॉ0 राजेश यादव, डॉ0 शशि कुमार मिश्र, डॉ0 बालचंद प्रसाद, डॉ0 प्रदीप कुमार राय, विष्णु सहाय मिश्र, दीनानाथ मिश्र, गोपाल राय, जनार्दन राय, हरि शरण यादव, विजय शर्मा, चंद्रशेखर यादव आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 शैलेश पाठक, नितेश जायसवाल एवं शैलेश सिंह भी उपस्थित रहे जिनके द्वारा दो पहिया वाहन चालकों को अच्छे तरीके से जागरूक किया जा सका।

और नया पुराने