Breaking News

जनसेवा केंद्र संचालकों का जिले में प्रदर्शन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह
   
रिपोर्ट: विशाल कुमार

आज़मगढ़: - उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक गांवों में पंचायत सहायकों की तैनाती के निर्णय से जनसेवा केंद्र के संचालकों में काफी आक्रोश है। डी एम कार्यालय पर शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में एडीएम व सी एस सी के जिला प्रबंधक बृजेश सिंह व जितेन्द्र विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा।
जनसेवा संचालक के महामंत्री रमेश सिंह व अध्यक्ष बेचु यादव ने बताया कि आयुष्मान भारत, जनगणना, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र, वृद्धा-विधवा पेंशन, बिजली के संचालन के लिए शासन स्तर से जनसेवा केंद्र शुरू किया गया। अब प्रत्येक गांव में पंचायत सहायकों की तैनाती होने से जनसेवा केंद्र संचालकों का रोजगार खत्म हो जाएगा। बीते आठ वर्ष से हम सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाते आ रहे हैं।
चुनाव करीब देख सरकार ने पंचायत सहायकों की तैनाती का निर्णय लेकर हमारे पेट पर लात मारने का काम किया है। जनसेवा संचालकों ने बताया कि हम सभी संचालकों से पिछले 8 वर्षो से फ्री में सरकारी सेवाओं का लाभ जनता को दिलाती आ रही है। हम सभी को इस भर्ती के लिए आश्वासन देती आ रही, लेकिन अब विधानसभा चुनाव को नजदीक देख इसे लॉलीपॉप के रूप में भर्ती का नाम देकर भोली भाली जनता को लुभाने के साथ-साथ सीएससी संचालकों का हक छीन रही है। जनसेवा संचालकों ने चेतावनी दी कि सरकार ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो हम न्यायालय की शरण में जाएंगे। मौके पे रमेश सिंह महामंत्री, बेचु यादव अध्यक्ष, चंदन गौड़, विजय कुमार, अशोक कुमार, अंगद गुप्ता, योगेन्द्र राय, अजय राय, अरविंद राय, हरिकेश, राजेश गुप्ता, प्रदीप कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने