आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बिलरियागंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज दिनांक 01.08.2021 को मय फोर्स के तहत तलाश वांछित/वारण्टी अपराधी रोकथाम मामूर होकर नया चौक पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की मु0अ0सं0 126/2021 धारा 147/304 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता सलमा बानो पत्नी शेमशाद निवासी नसीरपुर बाजार में खड़ी कही जाने कि फिराक में साधन का इन्तजार कर रही हैं । थानाध्यक्ष मय हमराह इस सूचना पर विश्वास करके क्षेत्र में मामूर उ0नि0 हृदयानन्द पाठक मय हमराह को तलब कर नसीरपुर बाजार में पहुँचे तो एक महिला बुर्का पहने हुए रोड के किनारे खड़ी थी। जिसको महिला आरक्षी गण द्वारा नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम सलमा बानो पत्नी शमशाद निवासी गुलवा गौरी थाना बिलरियागंज आजमगढ़ उम्र करीब 45 वर्ष बतायी। नाम पता तस्दीक होने पर कारण गिरफ्तारी बताकर कि आप मु0अ0सं0 126/2021 धारा 147/304 भादवि में नामजद वांछित अभियुक्ता हैं समय करीब 11.45 बजे हिरासत पुलिस लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता
(1) सलमा बानो पत्नी शमशाद निवासी गुलवा गौरी थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 126/2021 धारा 147/304 भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः
1- थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंहथाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
2- उ0नि0 हृदयानन्द पाठक थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
3- का0 संजीव सिंह थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
4- का0 रवि प्रभाकर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
5- का0 अरविन्द कुमार थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
6- रि0का0 अभिषेक तिवारी थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
7- म0का0 आरती सिंह थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
