Breaking News

अहरौला: चोरी की 08 कुंतल सरिया सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- अहरौला
 
आज़मगढ़: दिनाकं 30.07.2021 को निजामपुर से 12 कुंटल सरिया अज्ञात अभियुक्तों द्वारा चुरा लेने के संबंध में वादी मुकदमा श्री शैलेंद्र शर्मा पुत्र सत्यदेव शर्मा निवासी ग्राम राजाजीपुरम थाना लाल कटोरा लखनऊ द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 113/2021 धारा 379 IPC पंजीकृत कराई गई जिसकी विवेचना चौकी इंचार्ज माहुल उपनिरीक्षक विजय प्रकाश मौर्य द्वारा संपादित की जा रही थी।
 *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा चोर/लुटेरों/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के निर्देशन मे व थानाध्यक्ष अहरौला श्रीप्रकाश शुक्ल के कुशल नेतृत्व मे चौकी प्रभारी माहुल उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्य मय हमराही पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 113/2021 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित माल व मुल्जिमान 04 नफर अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर अंबेडकर चौक से समय करीब 11.05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों के कब्जे से 8 कुंटल सरिया बरामद हुआ। नाम पता पूछने पर 1. विपिन गौतम पुत्र अखिलेश 2- ओमप्रकाश उर्फ फौजी पुत्र श्यामलाल 3- रामअजोर पुत्र बहाऊराम 4- बृजलाल पुत्र रामअवध निवासीगण ग्राम निजामपुर थाना अहरौला आजमगढ बताये। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0सं0 113/2021 धारा 379/411 भादवि थाना अहरौला  आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. विपिन गौतम पुत्र अखिलेश  
2- ओमप्रकाश उर्फ फौजी पुत्र श्यामलाल 
3- रामअजोर पुत्र बहाऊराम
4- बृजलाल पुत्र रामअवध निवासीगण ग्राम निजामपुर थाना अहरौला आजमगढ

बरामदगी

1- 08 कुन्तल सरिया  

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1- उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्य थाना अहरौला  आजमगढ़
2- उ0नि0 रामकृपाल सोनकर  हमराह कां0 सुरेश सिंह, थाना अहरौला  आजमगढ़
3- हमराह  हे0का0 दाराशंकर यादव कां0 ऋषिकेश यादव, कां0 दीपनारायण यादव, थाना अहरौला  आजमगढ़
4- कां0 विकाश यादव,  कां0 अंचल सिंह, कां0 ओमप्रकाश यादव मय हमराह थाना अहरौला  आजमगढ़
5- कां0 महेन्द्र सरोज, कां0 बृजभान यादव, महिला आरक्षी प्रियंका वर्मा थाना अहरौला  आजमगढ़

और नया पुराने