Breaking News

मुबारकपुर: शादी का झांसा देकर बहला फूसला कर नाबालिंग लड़की को भगाने वाला गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

24 घण्टे के अन्दर अपहृता बरामद।

आज़मगढ़: दिनांक 30.07.2021 को समय 20.09 बजे आवेदिका द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त ओजैफा पुत्र मो0 कौशर निवासी जमुड़ी थाना मुबारकपुर आजमगढ़ मेरी पुत्री को भगा ले गया। दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 147/2021 धारा 363,366 IPC विरूद्ध अभियुक्त ओजैफा पुत्र मो0 कौशर निवासी जमुड़ी थाना मुबारकपुर  आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी जिसके क्रम में  –
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर एस0पी0 सिंह की नेतृत्व में मामले को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी व अप्रहृता की बरामदगी हेतु लगातार दविश दी जा रही थी तभी सूचना प्राप्त हुई कि अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त अप्रहृता को लेकर कही भागने के फिराक में शाहगढ़ चौराहे पर सवारी गाड़ी के इन्तेजार में खड़ा है कि सूचना पर मुबारकपुर पुलिस टीम द्वारा तत्परता करते हुए शाहगढ़ चौराहे के पास पर पहुंचे तो देखे कि एक व्यक्ति एक लड़की को अपना साथ में लिये शाहगढ़ चौराहे पर एकान्त स्थान पर खड़ा है इत्मिनान होने पर पुलिस टीम द्वारा एक बारगी दबिश देकर उस खड़े व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा उसके कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया कि पकड़े गये व्यक्ति से नाम पूछने पर उसने अपना नाम ओजैफा पुत्र मो0 कौशर निवासी जमुड़ी थाना मुबारकपुर आजमगढ़ बताया। अभियुक्त को अपराध का बोध कराते हुए दिनांक- 31.07.2021 समय करीब 19.10 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

1- मु0अ0सं0- 147/2021 धारा 363,366,376 IPC व 3/4 पोक्सो एक्ट व 3(2)5क SC/ST Act. थाना मुबारकपुर  आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1- अभियुक्त ओजैफा पुत्र मो0 कौशर निवासी जमुड़ी  थाना मुबारकपुर  आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण–

1. उ0नि0 नागेश चौधरी, थाना मुबारकपुर  आजमगढ़
2. हे0का0 हरेराम यादव, थाना मुबारकपुर  आजमगढ़
3. हे0का0 राम प्रकाश सिंह सिंह, थाना मुबारकपुर  आजमगढ़
4. म0का0 प्रियंका भारती, थाना मुबारकपुर  आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- अहरौला

अहरौला: चोरी की 08 कुंतल सरिया सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार।
 
आज़मगढ़: दिनाकं 30.07.2021 को निजामपुर से 12 कुंटल सरिया अज्ञात अभियुक्तों द्वारा चुरा लेने के संबंध में वादी मुकदमा श्री शैलेंद्र शर्मा पुत्र सत्यदेव शर्मा निवासी ग्राम राजाजीपुरम थाना लाल कटोरा लखनऊ द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 113/2021 धारा 379 IPC पंजीकृत कराई गई जिसकी विवेचना चौकी इंचार्ज माहुल उपनिरीक्षक विजय प्रकाश मौर्य द्वारा संपादित की जा रही थी।
 *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा चोर/लुटेरों/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के निर्देशन मे व थानाध्यक्ष अहरौला श्रीप्रकाश शुक्ल के कुशल नेतृत्व मे चौकी प्रभारी माहुल उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्य मय हमराही पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 113/2021 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित माल व मुल्जिमान 04 नफर अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर अंबेडकर चौक से समय करीब 11.05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों के कब्जे से 8 कुंटल सरिया बरामद हुआ। नाम पता पूछने पर 1. विपिन गौतम पुत्र अखिलेश 2- ओमप्रकाश उर्फ फौजी पुत्र श्यामलाल 3- रामअजोर पुत्र बहाऊराम 4- बृजलाल पुत्र रामअवध निवासीगण ग्राम निजामपुर थाना अहरौला आजमगढ बताये। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0सं0 113/2021 धारा 379/411 भादवि थाना अहरौला  आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. विपिन गौतम पुत्र अखिलेश  
2- ओमप्रकाश उर्फ फौजी पुत्र श्यामलाल 
3- रामअजोर पुत्र बहाऊराम
4- बृजलाल पुत्र रामअवध निवासीगण ग्राम निजामपुर थाना अहरौला आजमगढ

बरामदगी

1- 08 कुन्तल सरिया  

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1- उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्य थाना अहरौला  आजमगढ़
2- उ0नि0 रामकृपाल सोनकर  हमराह कां0 सुरेश सिंह, थाना अहरौला  आजमगढ़
3- हमराह  हे0का0 दाराशंकर यादव कां0 ऋषिकेश यादव, कां0 दीपनारायण यादव, थाना अहरौला  आजमगढ़
4- कां0 विकाश यादव,  कां0 अंचल सिंह, कां0 ओमप्रकाश यादव मय हमराह थाना अहरौला  आजमगढ़
5- कां0 महेन्द्र सरोज, कां0 बृजभान यादव, महिला आरक्षी प्रियंका वर्मा थाना अहरौला  आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना बिलरियागंज

बिलरियागंज: 01 वाँछित अभियुक्ता।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आजमगढ़ व  क्षेत्राधिकारी सगड़ी आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज दिनांक 01.08.2021 को मय फोर्स के तहत तलाश वांछित/वारण्टी अपराधी रोकथाम मामूर होकर नया चौक पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की मु0अ0सं0 126/2021 धारा 147/304 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता सलमा बानो पत्नी शेमशाद निवासी नसीरपुर बाजार में खड़ी कही जाने कि फिराक में साधन का इन्तजार कर रही हैं । थानाध्यक्ष मय हमराह इस सूचना पर विश्वास करके क्षेत्र में मामूर उ0नि0 हृदयानन्द पाठक मय हमराह को तलब कर नसीरपुर बाजार में पहुँचे तो एक महिला बुर्का पहने हुए रोड के किनारे खड़ी थी। जिसको महिला आरक्षी गण द्वारा नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम सलमा बानो पत्नी शमशाद निवासी गुलवा गौरी थाना बिलरियागंज  आजमगढ़ उम्र करीब 45 वर्ष बतायी। नाम पता तस्दीक होने पर कारण गिरफ्तारी बताकर कि आप मु0अ0सं0 126/2021 धारा 147/304 भादवि में नामजद वांछित अभियुक्ता हैं समय करीब 11.45 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता

(1) सलमा बानो पत्नी शमशाद निवासी गुलवा गौरी थाना बिलरियागंज  आजमगढ़ ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 126/2021 धारा 147/304 भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज  आजमगढ़ । 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः

1- थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंहथाना बिलरियागंज  आजमगढ़ । 
2- उ0नि0 हृदयानन्द पाठक थाना बिलरियागंज  आजमगढ़ ।
3- का0 संजीव सिंह थाना बिलरियागंज  आजमगढ़ । 
4- का0 रवि प्रभाकर थाना बिलरियागंज  आजमगढ़ । 
5- का0 अरविन्द कुमार थाना बिलरियागंज  आजमगढ़ । 
6- रि0का0 अभिषेक तिवारी थाना बिलरियागंज  आजमगढ़ । 
7- म0का0 आरती सिंह थाना बिलरियागंज  आजमगढ़ ।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली

कोतवाली: दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार।

आज़मगढ़: वादिनी मुकदमा द्वारा थाना कोतवाली आजमगढ पर अभियोग पंजीकृत कराया गया कि अभिषेक कुमार भारती उर्फ मोनू पुत्र अवधेश कुमार भारती साकिन फरिन्दा, थाना कन्धरापुर, आजमगढ़ हाल पता बलरामपुर थाना कोतवाली आजमगढ जो कि मेरे दूर का रिश्तेदार है उसके द्वारा वादिनी से शादी करने की बात कहकर उसके साथ गलत काम किया है और अब विवाह करने से इनकार कर रहा है। विवेचना उ0नि0 कमल नयन दूबे चौकी प्रभारी बलरामपुर आजमगढ द्वारा की जा रहा है। 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय के कुशल पर्वेक्षण व प्र0नि0 के.के. गुप्ता के नेतृत्व में उ.नि. कमल नयन दूबे चौकी प्रभारी बलरामपुर थाना कोतवाली मय हमराह टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अभिषेक कुमार भारती उर्फ मोनू पुत्र अवधेश कुमार भारती साकिन फरिन्दा, थाना कन्धरापुर, आजमगढ़ हाल पता बलरामपुर थाना कोतवाली आजमगढ को हाफिजपुर चौराहा से बैठौली जाने वाली सडक के पास से आज दिनांक समय करीब 10.40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

अभिषेक कुमार भारती उर्फ मोनू  पुत्र अवधेश कुमार भारती साकिन फरिन्दा, थाना कन्धरापुर, आजमगढ़ हाल पता बलरामपुर थाना कोतवाली आजमगढ

अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0-200/21 धारा 376 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ.नि. कमल नयन दूबे  चौकी प्रभारी बलरामपुर  कोतवाली 
2. हे.का. महेन्द्र यादव थाना कोतवाली आजमगढ 
3. का. अरुण पाण्डेय थाना कोतवाली आजमगढ
4. का. संगम कुमार थाना कोतवाली आजमगढ


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने शव रखकर पति और भाभी पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की की मांग।

पोस्टमार्टम के उपरांत घर पर रखा शव मुकदमा दर्ज करने तक अंतिम संस्कार नहीं। 

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव में पोस्टमार्टम के उपरांत घर के सामने दुर्गा मंदिर पर बहन का शव रखकर मुकदमा दर्ज होने तक अंतिम संस्कार करने से किया इनकार।
जानकारी के अनुसार दुर्गासा पुत्री मुन्नर राजभर उम्र 30 वर्ष निवासी भावना बुजुर्ग का वर्ष 2010 में सूर्यभान पुत्र हरीलाल निवासी मेंहदीपट्टी से धूमधाम से विवाह हुआ था शुक्रवार की रात्रि 9:00 बजे मायके पक्ष को तबीयत खराब होने की सूचना पर परिजन पहुंचे तो मौके से सभी घर के लोग फरार हो गए वही उसकी बहन मृत अवस्था में पड़ी हुई थी 23 जुलाई को जीयनपुर थाने में मारपीट की सूचना दी गई थी जिसमें उसके पति सूर्यभान का शांति भंग में चालान भी हुआ था रात्रि में मौत के उपरांत उसके छोटे भाई राम विनय ने जीयनपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति सूर्यभान और उसकी भाभी बिंदु पत्नी उदयभान ने बहन को मारपीट कर पानी में डुबोकर हत्या कर दी वही जीयनपुर कोतवाली हिमेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जहां पोस्टमार्टम के उपरांत जीयनपुर थाने पर पहुंचकर रिपोर्ट का हवाला देकर मुकदमा दर्ज करने की बात की जिस पर कोतवाल ने पति व भाभी से घटना के विषय में जानकारी व पोस्टमार्टम रिपोर्ट को समझने के बाद मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा तो भुवना बुजुर्ग गांव में शव लेकर घर के सामने दुर्गा मंदिर पर रखकर देर शाम से खबर लिखे जाने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया ।
सूचना पर जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने कहां थाने पर बिजली नहीं है आते ही तुरंत उसके पति व भाभी पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कोटेदार के खिलाफ तहसील पर विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

अंगूठा लगवा कर कम देता है राशन, शिकायत पर पत्नी को आगे कर लीपापोती करता।
 
रिपोर्ट: विशाल कुमार 

आज़मगढ़: बुढ़नपुर तहसील के विकासखंड अहिरौला के मडना गांव के ग्रामीणों ने आज कोटेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया वहीं विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार गया प्रसाद यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव द्वारा हम लोगों को कार्ड धारकों को पहले अंगूठा लगवा लिया जाता है इसके बाद खाद्यान्न राशन कार्ड के हिसाब से नहीं दिया जाता हूं वही अपने शिकायत करने पर अपनी पत्नी को आगे कर देता है और हम लोग अपने हक की मांग मांगते हैं तो उसको कोटेदार द्वारा नहीं किया जाता है और दरवाजे पर जाकर शिकायत करने पर भद्दी भद्दी गालियां व मारपीट पर उतारू हो जाता है जिससे हम लोग परेशान हैं हम लोगों ने उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत कई बार की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई हम लोग आज इस संबंध में उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर को ज्ञापन दे रहे हैं उपजिलाधिकारी से जल्द से जल्द कोटेदार के यहां से कोटा हटाने हटाने की मांग कर रहे हैं जिससे दूसरे कोटे पर कोटा को अटैच किया जाए और सभी लोगों को समय से कोटा पर राशन मिले कोटेदार द्वारा लोगों को फसाने का धमकी दी जाती है इस मौके पर अर्जुन कुमार, रमेश चंद, दिनेश मौर्या ,लक्ष्मी ना, रेनू देवी श्याम पुरी भवानी शिवम शारदा अनुभव, चंद्रकला ,अनरमी ,बालचंद ,रोहित ,राजेश्वर, दिनेश मौर्य, प्रमोद कुमार ,सदरे आलम ,नीरज कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

ग्राम पंचायतों में सहायकों की भर्ती से जनसेवा केंद्र संचालकों में आक्रोश।
 
 रिपोर्ट- विशाल कुमार 

आजमगढ़: सरकार द्वारा पंचायत सहायकों की भर्ती की जा रही है जो जनसेवा की तर्ज पर ही काम करेंगे, जिसे लेकर समस्त जनसेवा संचालकों में आक्रोश व्याप्त है । 
जनसेवा संचालक सेवा समिति के जिला उपाध्यक्ष विनीत पांडेय ने बताया कि सरकार द्वारा एक भर्ती निकाली जा रही है । जिसमें एक ग्राम सभा का एक ही व्यक्ति मेरिट के आधार पर चयनित होगा। जिसे छह हजार रुपये मानदेय भी दिया जाएगा और वह व्यक्ति संपूर्ण कंप्यूटर संबंधी कार्य जैसे डाटा एंट्री, मनरेगा फीडिंग आदि कार्य ग्राम सभा स्तर पर उसके द्वारा किया जाएगा । उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 से जनसेवा संचालक लगातार कार्य कर रहे हैं । जिसमें नाम मात्र का ही उन्हें कमीशन मिलता है। जिससे परिवार का खर्च चलाना बहुत ही मुश्किल होता है । इतने कम कमीशन में कोई भी कार्य बहुत मुश्किल होता है। बीच-बीच में सरकार द्वारा लाई गई तमाम योजनाओं को जनसेवा संचालक द्वारा फ्री में किया जाता है। जैसे किसान सम्मान निधि, प्रवासी मजदूर की फीडिंग, आयुष्मान कार्ड तथा वैक्सीनेशन कार्ड बिल्कुल नि:शुल्क बनाया जाता है। अगर जनसेवा संचालक द्वारा सभी काम फ्री में किया गया तो सरकार को जनसेवा संचालकों को भी इस ग्राम स्तर की भर्ती में अवसर देना चाहिए।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

एक ही ब्लाक में तीन दशक से सेवारत इस वीडियो के रिटायर पर नम हो गई सभी की आंखें।
 
रिपोर्ट: विशाल कुमार

आजमगढ़: ग्राम विकास अधिकारी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। एक ही ब्लाक में तीन दशक से ईमानदारी पूर्वक कार्य करने वाले वीडियो की विदाई पर सभी की आंखें नम हो गईं।
खंड विकास अतरौलिया में 1990 से कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी अरविंद सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त होने के उपरांत ब्लॉक परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव एवं विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद रहे। काफी समय तक सेवा देने वाले ग्राम विकास अधिकारी अरविंद सिंह को अंग वस्त्र देकर खंड विकास अधिकारी व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने सम्मानित किया। सेवानिवृत्त हुए अरविंद सिंह को ब्लॉक के कर्मचारियों ने भी माला पहनाकर स्वागत किया तथा उनके कार्यों की सराहना की। अपने स्वागत से अभिभूत अरविंद सिंह सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने गांगेपुर में हो रहे ठोकर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।

आज़मगढ़:  सपा नेता विजय यादव ग्रामीणों से कटान को लेकर अवगत हुए। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग की लापरवाही के चलते हम किसानों की सैकड़ों बिघा जमीन घाघरा में कट गई। किसान भूमिहीन हो गए। अधिशासी अभियंता दलिप कुमार से प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी लिया। कहां की काम को समय से पूरा करें कार्य पूरा होने तक हम संतुष्ट नहीं है। परियोजना पूरा हो जाए और किसानों की जमीन कटने से बचाएं यही प्राथमिकता होनी चाहिए।
अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने भरोसा दिलाया कि हम गागेपुर रिंग बांध को कटने नहीं देंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव का स्वागत परसिया लाटघाट हाजीपुर रौनापार आदि जगहों पर किया गया।

रामाश्रय राय, रामायण यादव, जगदीश यादव राम शरण राजेश यादव राम दरस पटेल आदि उपस्थित रहे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

जर्जर तार के सहारे सरकार का 18 घंटा बिजली देने का वादा हुआ नाकामयाब।
 
आज़मगढ़: भाजपा सरकार की 18 घंटा बिजली देने का दावा हवा हो गया है । रौनापार थाना क्षेत्र में जर्जर तार के कारण आये दिन बिजली गुल रहती है। जिसके कारण चलते विद्युत उपभोगताओं को  काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
रौनापार क्षेत्र में उपभोगताओं को 18 घंटे तो क्या 8 घंटे की भी बिजली नसीब नहीं हो पा रही है और अब सरकार 24 घण्टे बिजली  देने की बात कर रही है। लगभग 15 दिन से हो रही झमाझम बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी वहीं बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। जो बिजली मिल भी रही है उसमें भी जर्जर तार टूटने से और ट्रिपिंग के कारण विद्युत कटौती से काफी समस्या हो रही है । विजली घर पर पता करने पे ये बोला जा रहा है कि यहाँ तार टूट गया है वहां तार टूट गया है। सवाल ! क्या इसी जर्जर तार के सहारे सरकार 24 घंटे बिजली मुहैया करवाने का दावा करेगी ?


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

अतरौलिया के चिस्तीपुर गांव में बना आधा अधूरा सामुदायिक शौचालय का नहीं हो पा रहा है उपयोग।

रिपोर्ट: विशाल कुमार

आज़मगढ़: अतरौलिया क्षेत्र के चिस्तीपुर ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण 2020 में किया गया, जिसका कागजों में सारा कार्य भी पूर्ण कर लिया गया । लेकिन अभी तक ग्राम वासियों को इसकी सुविधाएं नहीं नसीब हुई । सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार है, तथा एनजीओ समूह की रागिनी देवी को अप्रैल 2020 में इसे रखरखाव के लिए सौंप दिया गया । सरकार की योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर पर सिर्फ कागजों में ही लूट की जा रही है । समूह की रागिनी देवी ने बताया कि जब से यह सामुदायिक शौचालय मुझे रखरखाव के लिए मिला है, कई बार ग्राम सचिव को फोन कर चुकी हूं, परंतु अभी तक इसे देखने नहीं आए। शौचालय के कमरे के दरवाजे टूटे हैं, तो वही शौचालय में सीट भी टूटी लगाई गई है। जल निकासी की व्यवस्था के लिए कोई इंतजाम अभी तक नहीं किया गया है, वही जल निकासी वाले स्थान पर सादा बालू भर दिया गया है । और अभी बहुत काम अधूरा छोड़ दिया गया है। गांव का कोई भी व्यक्ति यहां नहीं आना चाहता क्योंकि अभी तक इसका कार्य भी पूरा नहीं हो सका । जबकि कागजों में यह सामुदायिक शौचालय 2020 से ही चालू है और इसकी जिम्मेदारी भी गांव की समूह महिला रागिनी देवी को दे दी गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव से बहुत दूरी पर सामुदायिक शौचालय बनाया गया है, जहां कोई जाना नहीं चाहता, तो वही सामुदायिक शौचालय का निर्माण भी आधा अधूरा छोड़ कर ग्राम सचिव फरार हो गए, और फोन करने पर शिर्फ आज, कल आने का आश्वासन देते हैं, परंतु अभी तक सामुदायिक शौचालय को देखने के लिए भी नहीं आए । अप्रैल 2020 से बने इस शौचालय के चालू ना होने से ग्राम वासियों में आक्रोश व्याप्त है । लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च कर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है । लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण यहां के लोगों को अभी तक सुविधा नहीं मिल रही, और सरकारी योजनाओं का बंदरबांट किया जा रहा


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं हो रहीं हैं संचालित।

रिपोर्ट: विशाल कुमार 

आज़मगढ़: अतरौलिया। सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह का गठन कर रही है, ताकि उनको रोजगार मिल सके, ऐसे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ग्राम स्तर पर समूह का गठन कर सरकार की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, तथा सरकारी सुविधाओं को सभी लोगो तक पहुचाये जा रहे। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से गांव की महिलाओं को जागरूक किया जाता है, तथा उन्हें रोजगार के अवसर दिए जा रहे । महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित हो रही है ।जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके । क्षेत्र के चिश्ती पुर ग्राम सभा में सर्वमंगलम स्वयं सहायता समूह की रागिनी देवी ने बताया कि मुझे महिलाओं के खाता खोलने व उनके पैसे जमा कराने के अलावा योजना का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जाता है। मुझे एक रजिस्टर मिला है, जिसमें समूह की महिलाओं की एंट्री की जाती है, तथा सरकार की सभी योजनाओं को सबको बताया जाता है। इसके साथ ही गांव में बने सामुदायिक शौचालय की जिम्मेदारी दी गयी।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

तैतीस हज़ार बोल्टेज़ विधुत तार को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन में नोक झोंक।
 
रिपोर्ट: विशाल कुमार 

आज़मगढ़: बुढ़नपुर थाना कप्तानगंज के सरवन पुर गांव में 33000 बोल्ट दलित बस्ती के सामने से जाने पर ग्रामीणों ने विरोध किया विरोध करके लाइन को नहीं ले जाने दे रहे थे। जिस पर एसडीओ विकास सिंह ने तत्काल डीएम से संपर्क किया जिलाधिकारी आजमगढ़ राजेश कुमार ने तत्काल एसडीएम बुढ़नपुर अरविंद कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर गोपाल स्वरूप बाजपेई को सूचित किया तत्काल सीओ एसडीएम ने थाना कप्तानगंज थाना महाराजगंज थाना अतरौलिया थाना तहबरपुर थाना अहिरौला व चौकी बुढ़नपुर को सूचित किया मौके पर तत्काल है प्रशासन पुलिस पहुंच गई और तत्काल बिजली का तार खींचा जाने लगा ग्रामीणों का आरोप है कि 6 माह पूर्व सर्वे हुआ था जिसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं हुई गांव के पीछे तमाम जंगल की जमीन है जो खाली पड़ी है उस रास्ते से हम लोगों की मांग है कि बिजली का तार जाए क्योंकि 33000 बोल्ट का लाइट जा रही है तो हम लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा ग्रामीणों का कहना है इस मामले में न्यायालय में मुकदमा भी दर्ज है उसके बाद भी प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी के आदेश से जबरदस्ती हम लोगों के दरवाजे से 33000 बोल्ट का बिजली का तार खिंचवाया गया एसडीओ विकास सिंह का कहना है कि 6 माह से ग्रामीण नौटंकी कर रहे थे बिजली का तार गोपालगंज विद्युत केंद्र पर जाना है इस बात की शिकायत हमने जिलाधिकारी से की जिला अधिकारी तत्काल टीम बनाकर फोर्स भेजकर बिजली का तार खिंचवाने का आदेश दिया है इस मौके पर एसडीओ विकास सिंह इंस्पेक्टर कप्तानगंज देवानंद इंस्पेक्टर तहबरपुर शत्रुघन कुमार चौकी इंचार्ज बुढ़नपुर लाल बहादुर बिंद अहिरौला फोर्स सहित तमाम महिला पुलिस भी मौजूद रहे।

और नया पुराने