Breaking News

छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र के जयंती पर निकाली गई साइकिल यात्रा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: विशाल कुमार

आजमगढ़ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रखर समाजवादी नेता एवं छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र  के जयंती के अवसर पर गुरुवार को सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अतरौलिया विधान सभा क्षेत्र में सपा विधायक डा. संग्राम यादव व ब्लाक प्रमुख चन्द्र शेखर यादव के नेतृत्व में सपा कार्यालय से साइकिल यात्रा  निकाली गयी । 
जो विधानसभा क्षेत्र के कबीरउद्दीनपुर, नंदना, गोरहरपुर, पटेल चौक, नगर पंचायत अतरौलिया भ्रमण करते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाप्त हुई । नगर पंचायत स्थित डाक बंगले से साइकिल यात्रा को नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाषचंद जायसवाल व जगदीश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया । इस मौके पर सपा विधायक संग्राम यादव ने बीजेपी सरकार को हर मुद्दे पर फेल बताया अौर महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है । डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सहित सभी वस्तुओं के मूल्य बढ़ गए हैं। हर तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है। बेरोजगारी काफी बढ़ गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। रैली में सैकड़ो की संख्या में लोग साइकिल लेकर क्षेत्रीय विधायक के पीछे चल रहे थे। इस मौके पर मुख्य रूप से शीतला निषाद, चन्द्र जीत यादव, राधेश्याम यादव, हरीराम बागी, मुस्ताक अहमद, संजय मिश्रा, भालू, जगदीश पांडेय, सद्दाम हुसैन, कमला यादव, लछिराम वर्मा, कन्हैया गौड़, पप्पू यादव, राजू पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने